{"_id":"5b8456f842c792462e3b3b76","slug":"141535399672-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल भेजे गए तीनों आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल भेजे गए तीनों आरोपी
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ के खास ध्यानार्थ
फॉलोअप
जेल भेज गए ट्रेन में गैंग रेप के तीनों आरोपी
मेडिकल रिपोर्ट देर से मिलने के चलते दर्ज नहीं हो सका किशोरी का बयान
उम्र निर्धारण रिपोर्ट के साथ आज कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा बयान
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर खड़ी गोदान एक्सप्रेस में मऊ की किशोरी से गैंगरेप के मामले में पकड़े गए रेलवे के दो स्टाफ और एक प्राइवेट कर्मचारी को रविवार की रात जेल भेज दिया गया। उधर, पीड़ित किशोरी की मेडिकल जांच रिपोर्ट सोमवार की शाम को मिलने के चलते कोर्ट में बयान दर्ज नहीं कराया जा सका। किशोरी की उम्र पर संशय होने के चलते सीएमओ कार्यालय से डॉक्टरों का पैनल बैठाकर मंगलवार को उम्र का निर्धारण कराया जाएगा। इसके बाद कोर्ट में किशोरी का बयान दर्ज होगा। उधर, प्लेटफार्म आठ और नौ पर जीआरपी ने गश्त बढ़ा दी है।
रविवार की भोर में करीब चार बजे प्लेटफार्म आठ पर खड़ी गोदान एक्सप्रेस की खाली रैक में एक किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था। इस मामले में तीनों आरोपियों को मौके से ही जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया था। किशोरी की तहरीर पर जीआरपी ने तीनों आरोपितों बिहार के वैशाली जिले के रामपुर बभनदास निवासी हरिकांत सिंह, भागलपुर जिले के नयागांव निवासी शंभू रजक, देवरिया के रुद्रपुर के माहीगंज निवासी चौथी गुप्ता के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया। एसपी जीआरपी पुष्पांजलि ने बताया कि मंगलवार को किशोरी का बयान दर्ज कराया जाएगा। प्लेटफार्म आठ और नौ पर सीओ के नेतृत्व में चेकिंग कराई गई। सभी प्लेटफार्म पर रात में चेकिंग का निर्देश दिया गया है।