{"_id":"5b06f12e4f1c1b886e8b46a6","slug":"141527181614-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्क होगी देवरिया जिला पंचायत अध्यक्ष की संपत्ति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुर्क होगी देवरिया जिला पंचायत अध्यक्ष की संपत्ति
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Fri, 25 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। युवक का अपहरण कर जमीन की जबरन रजिस्ट्री कराने के आरोपों से घिरे देवरिया के जिला पंचायत अध्यक्ष राम प्रवेश यादव उर्फ बबलू की संपत्ति कुर्क होगी। देवरिया पुलिस ने कुर्की का नोटिस हासिल कर लिया है, जिसे आरोपी के घर चस्पा किया जाएगा। इसके बाद कुर्की की कार्रवाई होगी। इस मामले में पुलिस का रुख सख्त है।
जिला पंचायत अध्यक्ष दो मई से फरार है। उसपर देवरिया पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। अब गोरखपुर जोन के आईजी नीलाब्जा चौधरी ने इनाम की रकम बढ़ाकर 50 हजार रुपये करने के संकेत दिए हैं। आईजी के मुताबिक जिला पंचायत अध्यक्ष नेपाल भाग गया है। इस वजह से उसकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है। पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी की कोशिश में लगी हैं। इनाम बढ़ते ही एसटीएफ की सक्रियता बढ़ जाएगी।