फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नवनीत का सुसाइड नोट और गिलास पुलिस को सौंपा

नवनीत का सुसाइड नोट और गिलास पुलिस को सौंपा

Mon, 25 Sep 2017 01:39 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
नवनीत का सुसाइड नोट और गिलास पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
गोरखपुर।
पांचवीं के छात्र नवनीत की खुदकुशी के पांचवें दिन घरवालों ने सुसाइड नोट और उस गिलास को पुलिस को सौंप दिया जिसमें घोलकर जहर पीया गया था। पुलिस इसकी जांच कराके कार्रवाई आगे बढ़ाएगी। रविवार को पैतृक गांव से लौटकर घरवाले थाने पहुंचे। क्लास टीचर को कोर्ट में पेश करने के दौरान पुलिस ने सुसाइड नोट की कॉपी भी लगाई थी। उस समय मूल कॉपी न होने पर सवाल उठा था।
इधर, पुलिस ने बिसरा को जांच के लिए भेज दिया है ताकि यह पता चल सके कि नवनीत ने किस प्रकार के जहर का सेवन किया था। पुलिस ने उस गिलास की भी जांच करा रही है। नवनीत ने 15 सितंबर को जहर खाया था। इलाज के दौरान पांच दिन बाद मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई थी। उसी दिन उसके बैग से सुसाइड नोट भी मिला था। इसके बाद पुलिस ने नवनीत के पिता रवि प्रकाश की तहरीर पर क्लास टीचर भावना राय के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

शाहपुर इंस्पेक्टर घनश्याम तिवारी ने सुसाइड नोट की मूल कॉपी मांगी गई है जिसे कोर्ट में पेश किया जा सके। उस दौरान मूल कॉपी न देकर परिवारीजनों ने फोटो कॉपी दी थी। घरवाले उस दिन गिलास भी नहीं दे पाए थे। पुलिस ने जांच का हवाला देकर दोबारा नवनीत के पिता से संपर्क किया था। इसके बाद रविवार को लौटे घरवालों ने सुसाइड नोट और गिलास पुलिस को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से खुलेगा सेंट एंथोनी स्कूल
नवनीत की खुदकुशी के बाद से बंद चल रहा सेंट एंथोनी कान्वेंट स्कूल सोमवार को खुलेगा। स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षा चल रही है। प्रिंसिपल सिस्टर ईशा प्रिया ने बताया कि सोमवार को परीक्षाएं समय से होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed