फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   चोरी की चार बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

चोरी की चार बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

Sat, 24 Jun 2017 08:20 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 08:20 PM IST
विज्ञापन
चोरी की चार बाइक के साथ तीन गिरफ्तार
चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार लोगों की जानकारी देते एसएसपी। - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
गोरखपुर।
उरुवा पुलिस ने चोरी के चार वाहनों के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। कस्बा के बाजारों और शादी समारोह से वाहन की चोरी कर नेपाल में बेचते थे। वाहन चोरों का लीडर अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। पूछताछ में पता चला है कि वाहन लीडर ही चोरी की बाइक को नेपाल में बेचने का काम करता है।

पुलिस लाइंस में शनिवार को एसएसपी आरपी पांडेय ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि उरुवा एसओ अखिलेश सिंह शुक्रवार की शाम तरैना तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दशवतपुर पुल पर बाइक के साथ तीन संदिग्ध युवकों के होेने की सूचना मुखबिर से मिली। इसके बाद पुलिस बल वहां पहुंच गई और घेराबंदी कर बाइक सवारों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान उरुवा के सई निवासी मोनू पांडेय, सुभाष यादव और राजन पांडेय के रूप में हुई। छानबीन में इनके कब्जे से मिली बाइक चोरी की निकली। रात में मोनू के घर दबिश देकर एसओ ने चोरी की एक और बाइक बरामद की। पूछने पर तीनों ने बताया कि अभिषेक दुबे उर्फ गगन गैंग का लीडर है। चोरी की बाइक को नेपाल में ले जाकर बेचने का काम वही करता है। एसएसपी ने बताया कि फरार गैंग लीडर के गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। चोरी के आरोप में पकड़े गए युवकों को कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पूछताछ में सामने आया है कि सभी मौत मस्ती के लिए चोरी का काम करने लगे थे। मोनू ट्रक चालक है। राजन माल्हनपार स्थित शराब की दुकान पर काम करता। वहीं तीसरा साथी हाईस्कूल का छात्र है। बाइक बेचने की रकम से यह लोग मौत मस्ती करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed