फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बहन के प्रेमी के घर महिला की जलने से मौत

बहन के प्रेमी के घर महिला की जलने से मौत

Tue, 03 Apr 2018 01:20 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 03 Apr 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
बहन के प्रेमी के घर महिला की जलने से मौत
- फोटो : demo pic
गोरखनाथ के विलंदपुर खत्ता में बहन के प्रेमी के घर संदिग्ध हाल में जलने से एक महिला की मौत हो गई। आग लगी या लगाई गई, यह गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। फिलहाल मृत महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला रविवार की मध्य रात 12 बजे के आसपास का है लेकिन महिला की मौत सोमवार को इलाज के दौरान बीआडी मेडिकल कॉलेज में हुई।
विज्ञापन


तिवारीपुर की रौनक वारसी और बिलंदपुर खत्ता के विशाल श्रीवास्तव एक-दूसरे को प्रेम करते हैं। दिसंबर 2017 में दोनों घर छोड़कर चले गए। इस मामले में रौनक के घर वालों ने तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने तर्क दिया कि दोनों बालिग हैं। इसके बाद मामला दोनों परिवारों के बीच उलझकर रह गया। आए दिन दोनों पक्षों में विवाद होने लगा।
विज्ञापन


पिछले रविवार को बड़ी बहन शगुफ्ता वारसी (25) को जानकारी मिली कि उसकी बहन रौनक और विशाल बिलंदरपुर खत्ता स्थित अपने घर पर हैं। इसके बाद शगुफ्ता ने अपनी एक और बहन शाइस्ता वारसी को साथ लिया और रविवार की देर रात ही विशाल के घर जा पहुंची। वहां विशाल और रौनक तो नहीं मिले अलबत्ता शगुफ्ता की विशाल के घर वालों से कहासुनी हो गई। इसी बीच शगुफ्ता आग की लपटों घिरी दिखी। बचाओ-बचाओ की आवाज लगाते उन्हें घर से बाहर की तरफ भागते देखा गया। आग कैसे लगी, यह अभी साफ नहीं है, लेकिन शाइस्ता ने बहन को जलाकर मारने का आरोप लगाया है। यही बयान शाइस्ता ने पुलिस को भी दिया है। शाइस्ता ने कहा है कि आग विशाल के घर वालों ने लगाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की सूचना पुलिस को मिली तो हड़कंप मच गया। देर रात एसएसपी शलभ माथुर और एसपी सिटी विनय सिंह मौके पर पहुंचे। सभी ने जली शगुफ्ता का बयान दर्ज किया। साथ ही उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शगुफ्ता की सोमवार को मौत हो गई। इसके बाद पति की तहरीर पर विशाल के पिता सुनील, दो भाई सागर-आकाश, बहन जानह्वी सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विशाल के घर वाले बोले, शगुफ्ता ने खुद तेल डालकर लगाई आग
एफआईआर दर्ज होने के बाद घर से भागे विशाल के परिजनों का कहना है कि पूरा मामला संदिग्ध है। पीड़िता (शगुफ्ता) ने धमकाने के इरादे से खुद पर केरोसिन डाला था। हाथ में माचिस लेकर वह बहन (रौनक) को हाजिर कराने को कह रही थीं। इस बीच तीली जल गई और वह आग की लपटों से घिर गईं। चूंकि घटना विशाल के घर हुई, इस कारण जलाकर मारने का बेबुनियाद आरोप लगा दिया गया। इस संबंध में पुलिस को बयान भी दिया जा चुका है।

पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही
गोरखनाथ पुलिस भी पूरे मामले को संदिग्ध बता रही है। उसका कहना है कि विशाल के परिजन और आसपास के लोगों से जो बयान लिए गए, उसके मुताबिक शगुफ्ता को जलाकर नहीं मारा गया बल्कि वह रौनक को बुलाने के लिए विशाल के परिवार को डरा-धमका रही थीं। इसी बीच आग लग गई। यह हादसा माना जा सकता है। बहरहाल मृतका के पति की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। जांच-पड़ताल में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। 

छोटी बहन ने  जलाकर मारने का आरोप लगाया
शगुफ्ता की छोटी बहन शाइस्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि हम लोग बहन की तलाश में गए थे। वहां पर विशाल के घर वाले जानकारी देने के बजाय मारपीट पर उतारू हो गए। उन्होंने बड़ी बहन शगुफ्ता पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। झुलसी बहन को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

आर्य समाज मंदिर में रचाई शादी
विशाल और रौनक वारसी आर्य समाज मंदिर में शादी कर चुके हैं। दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली है। दोनों ने खुद की सुरक्षा पर चिंता जताई है। साथ ही हाईकोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई है। इसकी जानकारी गोरखपुर पुलिस को मिल चुकी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि विशाल, रौनक बालिग हैं और हाईकोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगा चुके हैं, इसलिए पुलिस फूंक-फूंककर कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है।


महिला की संदिग्ध हाल में जलने से मौत हुई है। तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे, उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। 
- विनय कुमार सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed