फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रिटायर जवान के पिता की गला कसकर हत्या

रिटायर्ड सैनिक के पिता की गला कसकर हत्या

Sat, 18 Nov 2017 08:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 18 Nov 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
रिटायर जवान के पिता की गला कसकर हत्या
हत्या के बाद बदहवाश घरवाले। - फोटो : Amar Ujala
शाहपुर के झरना टोला में रिटायर्ड सैनिक के पिता गुलजार निषाद (80) की गमछे से गला कसकर हत्या कर दी गई। घर में बुजुर्ग अकेले थे। गेट खुला देखने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। घर में सामान बिखरे थे और आलमारी भी खुली थी, जिससे लूट की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद मामले को लूट दिखाने की कोशिश की गई है। पुलिस को करीबियों पर ही संदेह है। मौके से आरोपी के बाल, गमछे मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन


मछली के पूर्व कारोबारी गुलजार निषाद के तीन बेटे हैं। बड़े बेटे जगदीश पड़ोस में ही अलग मकान बनाकर रहते हैं और दूसरे नंबर के जोगिंदर सेना से रिटायर्ड हैं। इन दिनों वह परिवार के साथ तीर्थ यात्रा पर गए हैं। पिता घर पर अकेले ही थे। छोटे बेटे राजेंद्र मुंबई में रहते हैं। शुक्रवार की रात में अज्ञात बदमाश ने गमछे से कसकर गुलजार की हत्या कर दी। उधर से गुजर रहे पड़ोसियों ने गेट खुला देखा तो आवाज लगाई। कुछ भी प्रतिक्रिया न आने पर अंदर जाकर देखा तो बरामदे के पास ही गुलजार की लाश पड़ी थी। यह देखते ही लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन


सूचना पाते ही एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने बताया कि पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया जांच में यही लग रहा है कि हत्या के बाद लूट दिखाने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed