{"_id":"5a006afd4f1c1b68678b9c97","slug":"131509976829-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज में देरी पर बवाल, नर्सिंग होम में तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलाज में देरी पर बवाल, नर्सिंग होम में तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 06 Nov 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त स्कार्पियो।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में घायल पूर्व छात्र नेता केसी तिवारी के इलाज में देरी पर रविवार रात सत्यम नर्सिंग होम में जमकर बवाल हुआ। डॉक्टर के आने में देरी होने से नाराज घरवालों ने नर्सिंग होम में न सिर्फ तोड़फोड़ की, बल्कि कर्मचारियों की पिटाई भी कर दी। सूचना पर पहुंची शाहपुर पुलिस ने डॉक्टर राम प्रकाश यादव की तहरीर पर चार नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। उधर, घायल केसी तिवारी को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह देवरिया के एक विधायक के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
बिछिया निवासी केसी तिवारी विधायक लिखी स्कार्पियोे से रविवार रात घर लौट रहे थे। अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कार्पियो पुलिया से करीब पांच फीट नीचे जा गिरी। तेज आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग बाहर आ गए और केसी की पहचान कर घरवालों को सूचना दी। इसके बाद केसी तिवारी को पास के ही सत्यम नर्सिंग होम ले गए। उधर, सूचना पाकर घरवाले भी नर्सिंग होम पहुंच गए, मगर डॉक्टर के न होने पर वे भड़क गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। तोड़फोड़ करने से रोकने पर कर्मचारियों से मारपीट भी की। इसी बीच एक कर्मचारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, मगर तब तक सभी मरीज को लेकर दूसरे नर्सिंग होम चले गए।
पुलिस ने डॉक्टर की तहरीर पर अनूप सिंह, केसी तिवारी, अक्षय तिवारी, विजय दुबे समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच में पता चला है कि केसी तिवारी देवरिया के एक विधायक के रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल के उपचार में देरी होने पर लोगों ने नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की है। चार नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
- घनश्याम तिवारी, शाहपुर इंस्पेक्टर
शराब के नशे में आए लोगों ने नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की और कर्मचारियों से मारपीट भी की। केस दर्ज करा दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध करा दी गई है।
- डॉ. राम प्रकाश, सत्यम नर्सिंग होम के मालिक