{"_id":"597b4ecc4f1c1b313d8b4a14","slug":"131501253324-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैशाली की एसी में तीन बेटिकट मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वैशाली की एसी में तीन बेटिकट मिले
Updated Fri, 28 Jul 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
रेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। वैशाली एक्सप्रेस की एसी बोगी में तीन यात्रियों को बगैर टिकट सफर कराने वाले टीटीई की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कामर्शियल शाखा के अधिकारियों ने टीटीई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए रेल प्रशासन को रिपोर्ट भेजी है।
बरौनी से नई दिल्ली जा रही वैशाली एक्सप्रेस में 27 जुलाई को सीवान और गोरखपुर के बीच चेकिंग की गई। इस दौरान एसी 3 कोच में तीन यात्री बिना टिकट मिले। तीनों से किराया और जुर्माने के तौर पर तीन हजार रुपये वसूले गए, जबकि टीटीई ने अधिकारियों को बताया था कि सभी ने टिकट ले रखा है। चेकिंग के दौरान ट्रेन में 78 यात्री बिना टिकट, अनियमित टिकट एवं बिना बुक कराए सामान के साथ यात्रा करते पकड़े गए। इन सभी से 29,010 रुपये जुर्माना वसूला गया। जांच टीम में कामर्शियल शाखा के अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा आरपीएफ के जवान शामिल थे।