{"_id":"591efaa34f1c1bd520f24e6e","slug":"13-year-old-child-killed-fear-of-rape-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक की निर्मम तरीके से गला मरोड़कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालक की निर्मम तरीके से गला मरोड़कर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 20 May 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलघाट थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय बालक की निर्मम तरीके से गला मरोड़कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह बालक का शव गांव की एक झोपड़ी के पास मिला। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। कुछ दूर स्थित खेत से उसकी पैंट और पास स्थित नदी के पास उसकी चप्पल मिली। बालक के साथ कुकर्म की भी आशंका जताई जा रही है। इस घटना से गांव वालों में नाराजगी है। सभी का यही कहना है कि बदमाशों में पुलिस का रसूख खत्म हो गया है। अपराधी बेलगाम होकर वारदात कर रहे हैं। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर गांव के ही युवक बालेंदर को हिरासत में ले लिया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
मृतक गुरुवार को गांव के दीपचंद के यहां आई बारात देखने गया था। जब वह रात एक बजे तक घर नहीं लौटा तो घरवाले उसकी तलाश में निकल गए, मगर वह कहीं नहीं मिला। शुक्रवार की सुबह घर के पास ही बंधे पर कुछ लोग बैठे थे, तभी उनकी निगाह कुछ दूरी पर स्थित झोपड़ी पर गई। वहां उसका शव पड़ा था। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त की, फिर मामले की जानकारी उसके परिवार वालों को दी। बेेटे का शव देखते ही मां-बाप अचेत होकर गिर पड़े। भाई-बहन दहाड़ें मारकर रोने लगे। चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हत्या गला मरोड़कर की गई है क्योंकि जब शव उठाया गया तो उसके गले की हड्डी टूटी मिली। गला सीधा नहीं हो सका। यही नहीं, अपराधियों ने उसका दाहिना हाथ भी तोड़ दिया था। शरीर पर कपड़े नहीं थे। इससे कुकर्म की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक बालक के निजी अंग पर खून के निशान मिले हैं। मृतक के पिता की तहरीर पर गांव के ही बालेंदर यादव के खिलाफ पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। मृतक अक्सर बालेंदर के साथ रहता था। बारात देखने भी वह उसी के साथ गया था।
विज्ञापन
शरीर में चिपकी थी बालू
मृतक के शरीर पर बालू चिपकी मिली। इसे देखते हुए गांव वाले थोड़ी दूर पर स्थित कुआनो नदी की ओर गए। वहां पर खून से सनी उसकी चप्पल मिली।