फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   13 robary in 19 days

19 दिन में लूट की 13 वारदात से फैली सनसनी

Tue, 19 Jan 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 19 Jan 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। 19 दिन में लूट की 13 वारदातों को अंजाम देकर बदमाशों ने सनसनी फैला दी है। हर दूसरे दिन हो रही इन घटनाओं ने पुलिस के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। सरेराह हो रही लूट की घटना से व्यापारियों के साथ ही आम लोग सुरक्षा को लेकर दहशत में हैं।
विज्ञापन

छह जनवरी को बाइक सवार बदमाशों ने एसकेएस माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से उरुवां के सहदवापार में 62 हजार रुपए लूटे थे। इसके एक घंटे बाद ही इसी कंपनी के दूसरे कर्मचारी से गगहा क्षेत्र में भी 54 हजार रुपये की लूट हुई। वह समूह की महिलाओं से किस्त के रुपये लेकर आफिस लौट रहे थे।
विज्ञापन

इसी दिन दोपहर में सहजनवां के सेक्टर 23 में बाइक सवार बदमाशों ने दरवाजे पर बैठी महिला की चेन लूट ली। 10 जनवरी की रात में खोराबार के बहरामपुर में ट्रक चालक की पिटाई कर बदमाशों ने उससे 25 हजार रुपये लूट लिए। 11 जनवरी की शाम गुलरिहा के बैलो में बच्चों को बंधक बनाकर 10 हजार रुपये और जेवरात लूटे गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 जनवरी की रात कैंपियरगंज में बीमा एजेंट की पिटाई कर बाइक, अंगूठी और मोबाइल छीना गया। लगातार बढ़ती लूट की घटनाओं से एसएसपी ने चौकसी भी बढ़ाई।
लेकिन चौकसी को धता बताते हुए बदमाशों ने 14 जनवरी को फोरलेन पर एसबीआई के सहायक प्रबंधक से 10 हजार रुपये लूट लिए। 15 जनवरी को बेलघाट में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 77 हजार, 17 जनवरी को गोला में एजेंसी मालिक और गगहा में ट्रक चालक से लूट कर हाईवे पर चल रही पुलिस की गश्त की पोल खोल दी।
इसी रात में बांसगांव में पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक चालक की पिटाई कर  500 रुपये बाइक सवार बदमाशों ने छीन लिए। 18 जनवरी को बाइक सवार बदमाशों ने रामनगर कड़जहां में दिनदहाड़े देसी शराब की दुकान में मुनीम को बंद कर 68 हजार रुपये लूट पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया।

 खौफजदा हैं व्यापारी : रमेश
व्यापारी नेता रमेश चंद्र गुप्ता का कहना है कि बदमाश कानून - व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बिगड़े माहौल में व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। बैंक जाने के साथ ही दुकान से घर आते समय जेहन सुरक्षा को लेकर भय बना रहता है। लगातार हो रही घटना पर अंकुश न लग पाने से व्यापारियों का पुलिस से भरोसा उठ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed