फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three teenagers drowned in river Rapti

राप्ती नदी में नहाने गए तीन किशोरों की डूबकर मौत

Wed, 08 May 2019 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 08 May 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Three teenagers drowned in river Rapti
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कहरौली गांव के पास राप्ती नदी में नहाने गए तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई। नदी किनारे कपड़े और मोबाइल देखकर ग्रामीणों को शक हुआ और फिर पुलिस को घटना की सूचना दी गई। गोताखोरों की मदद से तीनों के शवों को बाहर निकाला गया। तीनों किशोर एक ही गांव के रहने वाले थे और अच्छे दोस्त थे।

विज्ञापन


कहरौली गांव निवासी देवेंद्र पांडेय का 14 वर्षीय बेटा दीपू उर्फ आर्यन पांडेय, जितेंद्र पांडेय का 17 वर्षीय बेटा अनुराग पांडेय और प्रकाश पांडेय का 16 वर्षीय बेटा आकाश उर्फ रोहन पांडेय मंगलवार की दोपहर एक साथ ही गांव के पास से बहने वाली राप्ती नदी में नहाने गए थे।
विज्ञापन


नदी किनारे तीनों के कपड़े और मोबाइल पड़े थे। नदी के ओर गए कुछ ग्रामीणों इसे देखा तो उन्हें शक हुआ। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। देर शाम तक तीनों के शवों को नदी से निकाल लिया गया। उधर, बेटों के डूबने की खबर पाकर तीनों किशोरों के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। एक ही गांव के तीन किशोरों की मौत से गांव के लोग गमगीन हैं। बताया जा रहा है कि तीनों अक्सर ही नदी में नहाने जाते थे। तीनों के पिता घर रहकर खेती किसानी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग पांडेय 11वीं का छात्र था जबकि दीपू आठवीं की पढ़ाई कर रहा था। रोहन ने इसी साल हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। मौत की खबर पाने के बाद सभी के रिश्तेदार भी उनके घर पहुंचने लगे थे।


सोमवार को भी डूबने से गई थी चार छात्रों  की जान

दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने देवरिया के भटनी पहुंचे अमन, सत्यव्रत, शाश्वत और अभिषेक भी नहाने के दौरान सोमवार को छोटी गंडक में डूब गए थे। अमन, सत्यव्रत और शाश्वत गोरखपुर के जबकि अभिषेक महराजगंज के रहने वाले थे। घंटों की तलाश के बाद सभी के शव नदी से बाहर निकाले जा सके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed