फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   शिक्षक भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी के चुनाव में भिड़े शिक्षक, जमकर चले लात-घूंसे

Sat, 12 Jan 2019 12:05 AM IST
Priyesh Mishra Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 12 Jan 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे
डेमो - फोटो : डेमो
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) की जिला कार्यकारिणी के चुनाव में शुक्रवार को नामांकन के पहले ही जमकर हंगामा हुआ। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर आरोप-प्रत्यारोप के बीच शिक्षकों के बीच खूब लात-घूंसे चले। कई बार दो पैनल के शिक्षकों के बीच तनातनी हुई। इससे नामांकन केंद्र पर देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। देर शाम तक तनावपूर्ण माहौल देख चुनाव अधिकारी ने चुनाव स्थगित कर दिया। नई तारीख का एलान बाद में होगा।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव एमएसआई इंटर कॉलेज में 13 जनवरी को प्रस्तावित थी। नामांकन की प्रक्रिया के लिए शुक्रवार को सेंट एंड्रयूज इंटर कॉलेज में शिक्षकों को बुलाया गया। इस बार तीन पैनल से प्रत्याशी सभी पदों पर चुनाव लड़ रहे हैं। दोपहर में चुनाव अधिकारी की निगरानी में मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा था। कुछ शिक्षकों ने मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया।
विज्ञापन


इसी के साथ बैंक खाते से गलत लेनदेन की भी बात कही गई। दरअसल पांच शिक्षकों पर एक डेलीगेट बनाए गए थे। डेलीगेट को ही मतदान करना है। शिक्षकों कहना था डेलीगेट की सूची में गड़बड़ी की गई है। उसी बीच दो पैनल के समर्थकों में गाली-गलौज होने लगी। फिर हाथापाई शुरू हो गई। कुछ वरिष्ठ शिक्षकों ने हस्तक्षेप करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed