{"_id":"5b92be38867a557ff566f959","slug":"121536343608-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी जवान की पत्नी के अपहरण की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसबी जवान की पत्नी के अपहरण की कोशिश
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलुआताल। एसएसबी मुख्यालय फर्टिलाइजर पर तैनात एक जवान ने पत्नी के अपहरण की कोशिश, छेड़खानी और विरोध करने पर मारपीट का आरोप अपने साथी दो कर्मचारियों पर लगाया है। बृहस्पतिवार की देर रात घटना होने के बाद जवान ने तत्काल इसकी शिकायत यूपी 100 पर की। शुक्रवार को जवान ने विभागीय अधिकारियों को सूचना देने के साथ ही थाने में तहरीर दी है।
तहरीर के मुताबिक जवान चालक पद पर तैनात है और सरकारी आवास में परिवार के साथ रहता है। बृहस्पतिवार की देर रात उसका सहकर्मी एक अज्ञात व्यक्ति के साथ घर पर आया। दोनों नशे में थे। पत्नी ने दरवाजा खोला तो उसका हाथ पकड़ लिया और कार में बैठाने की कोशिश की। पत्नी का शोर सुनकर जवान पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की।
इसके बाद दोनों आरोपी मौके पर ही कार छोड़कर भाग निकले। चिलुआताल इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि मामला एसएसबी से जुड़ा होने के कारण पुलिस विधिक राय लेकर कार्रवाई करेगी।