फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गीडा में सरेराह पांच लाख की लूट

गीडा में सरेराह पांच लाख की लूट

Fri, 16 Feb 2018 02:02 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 16 Feb 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
गीडा में सरेराह पांच लाख की लूट
सहजनवां (गोरखपुर)। गीडा के सेक्टर 13 में स्थित हिंदुस्तान हेचरी के मैनेजर को बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह लूट लिया। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर मैनेजर की मोटर साइकिल रुकवाई। रुकते ही एक बदमाश ने बाइक की चाभी निकालकर डिकी में मौजूद पांच लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
लुटेरों के निशाने पर आए हिंदुस्तान हेचरी में मैनेजर के पद पर कार्यरत मोनू उर्फ मोहम्मद सादिक। गुरुवार रात जब वह ड्यूटी पूरी करके कारोबारी रकम लेकर शाहपुर की ओर आ रहे थे, तभी कुछ दूरी पर उन्हें घेर लिया गया। मोनू के मुताबिक लुटेरों की संख्या चार थी और वे एक ही बाइक पर सवार थे। वारदात के वक्त मोनू की जेब में 20 हजार रुपये थे लेकिन लुटेरे बाइक की डिकी में मौजूद पांच लाख की रकम हाथ आते ही भाग निकले।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एसओ ने बताया कि हेचरी मैनेजर ने फोन पास होते हुए भी पुलिस को तीन घंटे बाद सूचना दी। पहले घर वालों को सूचित करने से फोर्स देर से पहुंची और बदमाशों की घेराबंदी की कोशिश भी देर से शुरू हो सकी। देर रात एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसपी नार्थ गणेश ने भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed