फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   विवाहिता ने खुदकुशी की

विवाहिता ने खुदकुशी की

Thu, 08 Feb 2018 08:05 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 08 Feb 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने खुदकुशी की
आत्महत्या - फोटो : self
गोला बाजार। मायके में विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह घरवालों को जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

इलाके के महेशपुर निवासी राम विश्वास की पुत्री प्रतिभा उर्फ चंदा (23) बृहस्पतिवार की सुबह नाश्ता करने के बाद कमरे में चली गई। कुछ देर बाद परिवार के लोगों ने आवाज दी। कोई हलचल नहीं हुई तो कमरे में पहुंचे। प्रतिभा को कमरे में दुपट्टे का फं दा बनाकर कुंडा से लटका देखकर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तीन वर्ष पहले प्रतिभा की शादी भरसी गांव में हुई थीं। ससुराल में तीन माह रहने के बाद विवाद हो गया तो वह मायके चली आई। डेढ़ वर्ष का उसका बच्चा है। कुछ दिन पहले रामविश्वास भरसी गांव में बेटी की ससुराल गए थे। पर वहां कोई मिला नहीं। ससुराल के लोग प्रतिभा को साथ नहीं रखना चाह रहे थे। इससे प्रतिभा परेशान थी। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed