{"_id":"5a4f81dd4f1c1b4e198b4f46","slug":"121515160029-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन से रकम लूटने वाले गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेल्समैन से रकम लूटने वाले गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 06 Jan 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आए लुटेरे।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़हलगंज पुलिस ने शुक्रवार को साऊखोर तिराहे से तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया। साथ ही तीस हजार रुपये नगद, रिवाल्वर और तमंचा बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने दो जगहों पर लूट करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
एसपी साउथ ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी ने पुलिस लाइंस में बताया कि शुक्रवार को एसओ बड़हलगंज दिलीप कुमार शुक्ल टीम के साथ साऊखोर तिराहे पर खड़े थे। तरैना पुल की तरफ से बाइक सवार तीन युवक आ रहे थे। बाइक रोककर पुलिस ने पूछताछ की तो तीनों लुटेरे निकले। इनकी पहचान बांसगांव के भैसा बाजार निवासी प्रदीप यादव, गगहा के भैसहा निवासी शैलेंद्र यादव और झंगहा के टमठा निवासी विजय पासवान उर्फ विजय पाल के रूप में हुई। इनके पास से रिवाल्वर, दो तमंचा, कारतूस और तीस हजार रुपये नगद बरामद हुए। बाइक भी चोरी की निकली।
पूछताछ में तीनों ने 24 दिसंबर को तरैना तिराहे से सेल्समैन से 26 हजार रुपये और 25 दिसंबर को गगहा के जानीपुर रामनगर चौराहे से सेल्समैन से 40 हजार रुपये लूटने की बात स्वीकार की।