फर्जी आधार नंबर लिंक कर कैश निकाला, केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम तिघरा रुद्रमन निवासी रामदरश लुधियाना में मजदूरी करते हैं। उनका कहना है कि एसबीआई बांसगांव में उनका बैंक खाता है। 15 नवंबर को रामदरश जब बैंक पहुंचे और खाते की जांच कराई तो पता चला कि उनके खाते से फर्जी आधार कार्ड को लिंक कराकर 14 अक्टूबर से दो नवंबर के बीच कई बार में 119400 रुपये की निकासी कर ली गई है। रामदरश ने पूरी बात शाखा प्रबंधक को बताई। उन्होंने आधार कार्ड का कंपनी के मुख्यालय से सत्यापन कराया। पता चला कि जिस आधार कार्ड का उपयोग कर खाते से राशि निकाली गई है, वह एक महिला का है। कार्ड फर्जी निकला।
26 नवंबर को पता लगाते दो बैंककर्मी उरूवा थाना क्षेत्र के ग्राम डेढ़ुई कमालचक के गुलरिहा टोला की दुर्गावती को पकड़ा था, जिसके नाम के आधार कार्ड का इस्तेमाल हुआ था, लेकिन तब पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। अब पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।