फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   स्कूली वाहन से कुचलकर डेढ़ साल के बच्चे की मौत

स्कूली वाहन से कुचलकर डेढ़ साल के बच्चे की मौत

Wed, 06 Feb 2019 01:13 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला ब्यूूूराे
अमर उजाला ब्यूूूराे Published by: ajay Kumar Updated Wed, 06 Feb 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
स्कूली वाहन से कुचलकर डेढ़ साल के बच्चे की मौत
बेटे की मौत से घर में चीख पुकार मच गई। - फोटो : amar ujala
ब्रह्मपुर/झंगहा (गोरखपुर)। राद्योपट्टी गांव के फैलहा टोला में स्कूली वाहन से कुचलकर डेढ़ साल के अरुण की दर्दनाक मौत हो गई। वाहन अरुण की बड़ी बहन को स्कूल ले जाने के लिए घर आया था। हादसे के बाद लोगों ने चालक की पिटाई कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अरुण के पिता ईश्वर की तहरीर पर चालक गांव के ही अनिल यादव के खिलाफ लापरवाही और गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

ईश्वर गांव में ही खेती करके जीवन यापन करते हैं। उनकी बेटी खुशी (7) पास के ही आरडी पब्लिक स्कूल में पढ़ती है। सुबह 8:30 बजे के करीब स्कूल की मैजिक गाड़ी लेकर चालक अनिल यादव आया था। बेटी खुशी को वाहन पर चढ़ाने के बाद पिता अंदर चले गए। बेटा अरुण बाहर ही खेल रहा था। इसी दौरान चालक ने वाहन पीछे किया और पहिया के नीचे कुचलकर अरुण की मौत हो गई। परिवार के लोग उसे लेकर तत्काल अस्पताल गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से घर में चीख पुकार मच गई। अरुण चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed