फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   युवक की हत्या: नाबालिग बहन के खिलाफ मुकदमा

युवक की हत्या: नाबालिग बहन के खिलाफ मुकदमा

Tue, 18 Dec 2018 01:11 AM IST
ajay Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: ajay Kumar Updated Tue, 18 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या: नाबालिग बहन के खिलाफ मुकदमा
डेमो - फोटो : डेमो
गोरखपुर। चिलुआताल में हुई युवक की हत्या मामले में पुलिस ने सोमवार को उसकी नाबालिग बहन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। उसके पिता और छोटे भाई को शव छिपाने का आरोपी बनाया है। मुकदमा इंस्पेक्टर अरुण पवार की तहरीर पर दर्ज किया गया। तहरीर के मुताबिक भाई ने बदनीयती से उस पर हाथ डाला तो नाबालिग बहन ने चारपाई के गोड़ा (पाया) से उसके सिर पर प्रहार किए जिससे उसकी मौत हो गई।मंगलवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मां दूसरी बेटी के घर गई थी। पिता-छोटा भाई भी बाहर थे। घर पर नाबालिग लड़की अकेली थी। शनिवार की रात करीब आठ बजे बड़ा भाई नशे में घर आया। उसने बहन को कमरे में बुलाया और गलत हरकत करने की कोशिश की। गुस्साई बहन ने पास पड़े पाए को उसके सिर पर दे मारा। पिता और भाई जब घर आए तो शव देखकर सन्न रह गए। हत्या को छिपाने की नीयत से पिता रात करीब एक बजे छोटे बेटे की मदद से शव को सौ मीटर की दूर रेलवे ट्रैक पर फेंक आया। पिता ने पुलिस को बताया कि वह बड़े बेटे की हरकतों से परेशान था। परिवार की इज्जत की खातिर चुप रहता था। बहन ने बताया कि भाई ने पहले भी गलत हरकत करने की कोशिश की थी। उससे पूरा परिवार परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed