{"_id":"5bc4edc1bdec22561b642ec7","slug":"11539632577-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर फायरिंग के आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर फायरिंग के आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। चौरीचौरा के रउतैनिया गांव में रविवार की देर रात पुलिस टीम पर फायरिंग के आरोपी बदमाशों की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। इनाम की राशि बढ़ाने के लिए फाइल आईजी के पास भी भेजी गई है। एसओ चौरीचौरा राणा देवेंद्र प्रताप सिंह की ओर से दर्ज कराए गए केस के मुताबिक वारंटी मिथुन की तलाश में पुलिस टीम लगी थी। मुखबिर से पता चला कि मिथुन घर पर है। ऐसे में एसओ, दरोगा घनश्याम वर्मा, सिपाही वंश नारायण, शैलेंद्र सिंह के साथ गांव पहुंच गए। रात करीब 1:30 बजे पुलिस टीम जब मिथुन के घर पर पहुंची तो बाहर उसकी पत्नी और मां मौजूद थीं।
दो कमरों में ताले बंद थे। पुलिस ने जब आवाज दी तो अचानक अंदर से पांच से छह की संख्या में बदमाश सरिया और तमंचा लेकर आए और हमला कर दिया। बदमाशों ने गोली भी चलाई जो सिपाही वंश नारायण के पैर में लगी। सिपाही शैलेंद्र सिंह के पेट और सिर में सरिया से वार किया गया। बदमाशों के हमले में दरोगा घनश्याम वर्मा का हाथ टूट गया। उनके सिर में भी चोट लगी। तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बदमाश दरोगा की सरकारी पिस्टल भी छीन ले गए। घटना की सूचना मिलने पर एडीजी दावा शेरपा, आईजी जय नारायण सिंह, तीन एसपी और कई थाने की फोर्स के साथ रात भर दबिश देती रही, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका।
चर्चा है कि पुलिस की गोली से वारंटी भी घायल हुआ है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। उसकी तलाश गोरखपुर के अलावा आसपास के जिलों के अस्पतालों में भी की जा रही है। इस मामले में एसओ की तहरीर पर मिथुन पासवान, धीरू पासवान और पांच-छह अज्ञात के खिलाफ मारपीट, हत्या की कोशिश, धमकी, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप सहित सेवेन सीएलए के तहत केस दर्ज किया गया है।