फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गोली से घायल युवक लखनऊ रेफर, दो आरोपी गिरफ्तार

गोली से घायल युवक लखनऊ रेफर, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 25 Sep 2018 01:14 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
गोली से घायल युवक लखनऊ रेफर, दो आरोपी गिरफ्तार
फॉलोअप..
विज्ञापन

---
गोली से घायल युवक लखनऊ रेफर, दो आरोपी गिरफ्तार
घायल की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर समेत चार भाइयों पर मुकदमा दर्ज
जुआ के लिए दोनों में चल रहा था विवाद, आरोपियों पर इनाम घोषित
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सहजनवां इलाके के लुचुई ओवरब्रिज के पास गोली लगने से घायल सत्य प्रकाश की हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरों ने रविवार की देर रात लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ के एक अस्पताल में युवक को भर्ती कराया गया है। उधर, सहजनवां पुलिस ने घायल की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर सर्वशक्ति, उसके भाई शक्ति, निखिलेश और अखिलेश के खिलाफ हत्या की कोशिश, धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर शक्ति और निखिलेश को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने चारों पर इनाम घोषित किया था।

लुचुई निवासी सत्य प्रकाश एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। रविवार की रात 9:30 बजे के करीब वह पैदल घर लौट रहे थे। तभी बदमाशों ने उनको गोली मार दी थी। पांच गोलियां लगते ही सत्य प्रकाश जमीन पर गिरकर तड़पने लगे थे। आनन-फानन उनको जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि लुचुई और पटखौली मोहल्ले में जुआ खेला जाता है। हिस्ट्रीशीटर सर्वशक्ति और घायल सत्य प्रकाश के बीच इसी के चलते तकरार थी। पूर्व में भी इसके चलते मारपीट और फायरिंग की घटना हुई थी। एसपी नार्थ रोहित सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सोमवार को इनाम घोषित कर दिया गया था। सर्वशक्ति और शक्ति पर 25-25 और निखिलेश, अखिलेश पर 15-15 हजार का इनाम घोषित था। शक्ति और निखिलेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों के तलाश में पुलिस लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed