फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   भ्रष्टाचार के आरोपी इंस्पेक्टर दुर्गादसत को जेल भेजा

भ्रष्टाचार के आरोपी इंस्पेक्टर दुर्गादत्त को भेजा जेल

Tue, 18 Sep 2018 10:20 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Tue, 18 Sep 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के आरोपी इंस्पेक्टर दुर्गादसत को जेल भेजा
गोरखपुर। पिपराइच के एसओ रहे दुर्गादत्त सिंह को विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम ने न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। उनपर मारने-पीटने, अवैध ढंग से हिरासत में रखने, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से संबंधित केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


पिपराइच थाने के चक जलाल निवासी जैनुद्दीन अंसारी के लड़के भग्गन की 31 जुलाई 2016 को हत्या कर दी गई थी। इसकी विवेचना तत्कालीन एसओ दुर्गादत्त सिंह कर रहे थे। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने हत्या अभियुक्तों से मिलकर 80 हजार रुपये ले लिए और उसकी जगह दूसरे लड़के को मुलजिम बना दिया। वादी ने आरोपी इंसपेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी। बाद में हाईकोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने विवेचना कर इंसपेक्टर के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। कोर्ट ने इंसपेक्टर को हाजिर होने के लिए कई तिथि मुकर्रर की लेकिन वह नहीं गए। मंगलवार को उन्होंने कोर्ट में समर्पण किया, जहां से न्यायाधीश ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed