{"_id":"5b86f39e42c792464a0c920a","slug":"11535570846-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख का फर्जी चेक दे गहने ले उड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लाख का फर्जी चेक दे गहने ले उड़ा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
गहने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरीचौरा(गोरखपुर)। आवास बनवाने के लिए दो लाख का चेक आने का झांसा देकर एक जालसाज झंगहा क्षेत्र की महिला से गहने लेकर फरार हो गया। महिला जब बुधवार दोपहर चौरीचौरा तहसील पर जानकारी करने पहुंची तो उसे जालसाजी की जानकारी हुई। महिला ने झंगहा पुलिस को तहरीर दी है।
झंगहा के बोहाबार निवासी रामनक्षत्र की पत्नी संगीता देवी बुधवार को घर पर अकेली थीं। इस दौरान सुबह नौ बजे एक युवक उनके घर पहुंचा और कहा कि आप का आवास बनवाने के लिए सरकार से दो लाख रुपये आए हैं। युवक ने संगीता से चेक के बदले छह हजार रुपये की मांग की। रुपये न होने पर युवक ने संगीता से उसका 65 हजार की कीमत का गले का हार ले लिया और तहसील पर रुपये देकर हार ले जाने को कहा। दोपहर में जब वह छह हजार रुपये लेकर गहने लेने तहसील पहुंची तो पता चला कि युवक और चेक दोनों फर्जी हैं। इसके बाद संगीता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।