{"_id":"5b86f39c42c7924655337140","slug":"11535570844-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शिक्षकों पर दर्ज होगा केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब शिक्षकों पर दर्ज होगा केस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
fir
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी कर रहे करीब दो दर्जन से अधिक शिक्षकों पर बेसिक शिक्षा विभाग केस दर्ज कराएगा। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को केस दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
गोरखपुर के अलग-अलग विकास खंडों में तैनात 467 शिक्षकों पर फर्जी अंकपत्र के सहारे नौकरी करने का आरोप है। इन शिक्षकों ने पैन और आईटीआर भरने की भी गलत जानकारी दी है। बीएसए के मुताबिक जांच के दौरान 19 शिक्षकों के दस्तावेज गलत मिले हैं। इनकी बर्खास्तगी की कार्रवाई चल रही है। इन शिक्षकों के नाम शासन को भेजे जा चुके हैं। जल्द ही छह और नाम भेजे जाएंगे। छह शिक्षकों को नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है।
बीएसए बीएन सिंह ने बताया कि शासन ने ऐसे शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसी के तहत फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी कर रहे शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसे लेकर सभी बीईओ को निर्देश जारी कर दिया गया है।