फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बाइक सवार बदमाशों ने ट्रक चालक से 65900 रुपये लूटा

बाइक सवार बदमाशों ने ट्रक चालक से 65900 रुपये लूटा

Tue, 17 Jul 2018 01:42 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 17 Jul 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने ट्रक चालक से 65900 रुपये लूटा
क्राइम - फोटो : demo

विज्ञापन
गोरखपुर। बाइक सवार छह बदमाशों ने ट्रक चालक और खलासी के पास से 65900 रुपये लूट लिए। बदमाशों ने दोनों की पिटाई भी की। वारदात रविवार की रात करीब 2.30 बजे पिपराइच थानाक्षेत्र के जंगल धूषड़ चौराहे के पास हुई। चालक ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस प्रथम पुलिस वारदात को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।


मिर्जापुर जिले के ललितपुर हितौना निवासी चालक दिनेश पाल झांसी से ट्रक पर गिट्टी लादकर पिपराइच के पतरा में आए थे। गिट्टी गिराने के बाद 65900 रुपये लेकर चालक और खलासी लौट रहे थे। अभी वे जंगल धूषड़ पेट्रोल पंप के करीब पहुंचे थे कि चार बाइक सवार छह बदमाश ट्रक के सामने आ गए। चालक को ट्रक रोक देना पड़ा। उसके बाद बदमाश ट्रक में चढ़ गए और चालक और खलासी को पीटकर रकम लूट ली। चालक ने ट्रक मालिक और पुलिस को घटना की सूचना दी। पिपराइच इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिली है। कहा कि जांच कर लेने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed