{"_id":"5ab7a8f94f1c1bb22a8b541c","slug":"11521985785-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में भाई समेत तीन पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में भाई समेत तीन पर जानलेवा हमला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 25 Mar 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगहा थानाक्षेत्र के मझगांवा में जमीन के विवाद में रविवार को दो भाइयों में जमकर मारपीट हुई। छोटे भाई ने 70 वर्षीय बड़े भाई पर धारदार हथियार से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची भाभी और नाती पर भी हमला कर उन्हें भी जख्मी कर दिया। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां भाई की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टर उनकी हालत स्थिर बता रहे हैं।
मझगांवा निवासी जुमाद्दीन (70) की दो बेटियां जरीना और गजला हैं। जमीन का हिस्सा इन्हीं दोनों बेटियों को ही उन्होंने दिया है। जुमाद्दीन का उनके भाई शिराजुद्दीन से जमीन के लिए विवाद चल रहा है। रविवार की सुबह दोनों परिवारों में इसे लेकर कहासुनी शुरू हो गई और बात मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है कि शिराजुद्दीन ने धारदार हथियार से जुमाद्दीन पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने आईं उनकी पत्नी तैबुद्दीन और नाती पर भी हमला कर घायल कर दिया।
मारपीट होता देख आसपास के लोग एकत्र हो गए और बीच बचाव कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने जुमाद्दीन की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अन्य दो का स्वास्थ्य केंद्र पर ही उपचार चल रहा है।