फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   महंत का सिर मुड़वा कर गांव में ठेले पर घुमाया

महंत का सिर मुड़वा कर गांव में ठेले पर घुमाया

Wed, 03 Jan 2018 11:47 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
महंत का सिर मुड़वा कर गांव में ठेले पर घुमाया
संतकबीरनगर के सिरसी गांव में महंत का बाल मुड़वाकर ठेले पर बैठाकर घुमाते गांव के लोग। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
लोहरैया (संतकबीरनगर)। आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से नाराज लोगों ने बुधवार को सिरसी स्थित राधा बिहारी मंदिर के महंत को पकड़ कर पीटा और सिर मुड़वा कर ठेले पर बैठा कर गांव में घुमाया। सूचना पर पहुंची पुलिस महंत को मुक्त करा कर थाने ले गई। महंत ने सिरसी गांव के रहने वाले दो नामजद युवक और कुछ अज्ञात के खिलाफ बंधक बना कर मारने-पीटने, लूटने और ख्याति बिगाड़ने की कोशिश का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
गांव वालों का आरोप है कि महंत की एक युवक के साथ आपत्तिजनक हाल में वीडियो वायरल होने से लोगों में नाराजगी हो गई। इसकी जानकारी होने पर पर महंत बुधवार सुबह बोलेरो से कहीं भाग रहे थे। गांव के कुछ युवकों ने उन्हें महुली क्षेत्र के मैनसिर चौराहे के पास घेरेबंदी कर पकड़ा और गांव ले आए। नाराज लोगों ने महंत के सिर के बाल मुड़वा दिए फिर ठेले पर बैठा कर पूरे गांव में घुमाया। उसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर भीड़ के चंगुल से महंत को छुड़ाया और थाने ले गई।
विज्ञापन

राधा बिहारी मंदिर सिरसी के महंत सनत कुमार दास का आरोप है कि सिरसी गांव के मंगल राय और सूरज राय आदि लोग धमकी दे रहे थे कि जनता से खूब लूटखसोट करते हो, उन्हें भी एक लाख रुपये दो, नहीं तो ठीक नहीं होगा। 31 दिसंबर को उसने 17 हजार रुपये दिए भी थे। फिर रकम की मांग होने लगी, जब नहीं दिया तो उन लोगों ने कट्टा दिखाते हुए धमका कर एक युवक के साथ अश्लील हरकत की वीडियो बना ली, जिसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना चाहते थे। महंत ने आरोप लगाया कि उसकी ख्याति खराब करने के लिए पकड़ कर सिर के बाल मुड़वाए और ठेले पर गांव में घुमाने के साथ मारपीट की। इसके साथ उसकी जेब में रखे 25 हजार रुपये भी छीन ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में महंत सनत कुमार की तहरीर के आधार पर सिरसी गांव निवासी मंगल राय व सूरज राय समेत कई अज्ञात के खिलाफ लूट, मारपीट, बंधक बनाने, सामाजिक ख्याति बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश हो रही है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed