फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सड़क हादसों में बुजुर्ग की मौत, चार जख्मी

सड़क हादसों में बुजुर्ग की मौत, चार जख्मी

Wed, 15 Nov 2017 09:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 15 Nov 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में बुजुर्ग की मौत, चार जख्मी
accident - फोटो : graphic
गोरखपुर। जिले में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं दो बोलेरो की टक्कर में चार लोग जख्मी हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन


सहजनवां प्रतिनिधि के मुताबिक थाने से महज पांच सौ मीटर पहले सड़क पार कर रहे सीहापार केवटहिया निवासी राम समुझ (70) को ट्रक ने रौंद दिया। दुर्घटना में राम समुझ की मौके पर ही मौत हो गई। घरवालों के मुताबिक राम समुझ सहजनवां में चेयरमैन पद के एक प्रत्याशी का चुनाव प्रचार कर लौट रहे थे। उनका इकलौता बेटा अशोक घटना की खबर मिलते ही लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गया। हादसे के बाद चालक और खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गए। वहीं कुछ लोगों ने हाइवे जाम करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने समझा बुझाकर सभी को हटा दिया।
विज्ञापन


पीपीगंज प्रतिनिधि से मिले एक अन्य खबर के मुताबिक बुधवार शाम करीब सात बजे के करीब कैपियरगंज थाना क्षेत्र के रावतगंज के पास स्थित गोड़वारी पुल के पास दो बोलेरो में आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें चार लोग जख्मी हो गए। हादसे में घायल महराजगंज के फरेंदा थानाक्षेत्र निवासी पार्वती देवी (60), नौतनवां निवासी हरिशंकर त्रिपाठी (42), सौरभ त्रिपाठी (26), विमला त्रिपाठी (35) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed