{"_id":"598b15d44f1c1b227f8b4785","slug":"11502287316-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो छात्राओं ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो छात्राओं ने दी जान
Updated Wed, 09 Aug 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। सहजनवां और चौरीचौरा इलाके में छात्राओं ने खुदकुशी कर ली। दोनों ही मामले की पुलिस जांच कर रही है। चौरीचौरा की छात्रा ने सोसाइड नोट लिखा है, जिसमें बीएससी का पेपर खराब होने की बात लिखी है। उधर, सहजनवां में मुंबई वापस जाने की जिद पूरी न होने पर छात्रा ने खुदकुशी की।
मुंबई नहीं जाने दिया तो दे दी जान
पिपरौली। सहजनवां क्षेत्र के अमटौरा निवासी सदानंद की पुत्री लक्ष्मी उर्फ रोशनी (19) की बुधवार दोपहर घर में छत से लटकती लाश मिली। हाईस्कूल की छात्रा रोशनी के परिवार के कई लोग मुंबई में रहते हैं। वह भी मुंबई में ही रहती थी। साल भर पहले उसे गांव बुला लिया गया और यहीं एक स्कूल में एडमिशन करा दिया गया, लेकिन वह फिर से मुंबई जाना चाह रही थी। परिवार के लोग इसके लिए तैयार नहीं थे। इसको लेकर घर वालों से वह नाराज रहती थी। इसी बात पर सुबह उसे डांट पड़ी थी, जिसके बाद फंदे से लटकर उसने जान दे दी। रोशनी के पिता सऊदी अरब में काम करते हैं।
पेपर खराब होने पर कर लिया आत्मदाह
चौरीचौरा। सरैया गांव के लठउरवा टोला निवासिनी बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा संध्या (20) ने बुधवार सुबह आग लगाकर खुदकुशी कर ली। वह एक महाविद्यालय से बीएससी कर रही थी। द्वितीय वर्ष का पेपर खराब होने के बाद से ही वह परेशान थी। बुधवार को घरवाले अपने-अपने काम में व्यस्त थे, इसी दौरान उसने आग लगा ली। धुआं उठता देख लोग दौड़े और आग बुझाकर उसे सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिए, मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सुसाइड नोट में संध्या ने लिखा था कि मैं पढ़ाई में बहुत कमजोर हूं, घरवाले पढ़ाना चाहते हैं और बहुत प्यार करते है लेकिन मैं कायर हो गई हूं।