{"_id":"5bbce89f867a55281e3ff9bc","slug":"111539106975-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर तीन लाख हड़पे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर तीन लाख हड़पे
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
mbbs
गोरखपुर। एमबीबीएस में छात्रा का दाखिला कराने के नाम पर जालसाजों ने तीन लाख रुपये हड़प लिए। मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद शाहपुर पुलिस ने छात्रा के पिता खेल अध्यापक शरद कुमार जैकी की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
जेल बाईपास रोड निवासी शरद के मुताबिक बेटी ऐश्वर्या का एमबीबीएस में दाखिला कराने के लिए वह सीएमसी लुधियाना गए थे। 27 जून को काउंसलिंग के दौरान किसी एजेंट ने उनका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। हिमांशु कुमार नाम से फोन कर जालसाज ने 15 लाख रुपये में दाखिला कराने की बात की। पांच लाख एडवांस और दाखिला होने के बाद दस लाख रुपये देने पर बात तय हुई। बहकावे में आकर शरद कुमार जैकी ने एजेंट के जेबी इंटरप्राइजेज नाम के बैंक एकाउंट में दो लाख तथा एक अन्य एकाउंट में एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। अब दाखिला न होने पर अध्यापक ने इसकी शिकायत की है।