{"_id":"5b0b0cd44f1c1b9d6e8b4e92","slug":"111527450836-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट से महिला की सिर कूंचकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईंट से महिला की सिर कूंचकर हत्या
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Mon, 28 May 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटहट (गोरखपुर)। पिपराइच इलाके के नथुआ गांव में ईंट से महिला का सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से ही तीन बच्चों के साथ पति फरार है। पति की जाते हुई तस्वीर सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई है। गांव वाले पति पर हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। दो दिन पहले ही पूरा परिवार गांव में आकर बसा था।
पुलिस के मुताबिक तीन बच्चे और पत्नी के साथ युवक गांव में यूनियन की भूमि पर बने टूटे मकान में आकर बस गया था। दो दिन पहले आने की वजह से किसी को भी उसके नाम-पते की जानकारी नहीं थी। प्रधान भी अभी पूछताछ करते, इसके पहले ही वारदात हो गई। रविवार की सुबह महिला के शव पाए जाने से सनसनी फैल गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच की तो महिला के सिर पर गंभीर चोट थे। ईंट से प्रहार कर हत्या की आशंका है। गांव जाने वाले रास्तों में लगे सीसी टीवी कैमरे की रिकार्डिंग देखने पर महिला का पति बच्चों के साथ जाता हुआ दिखाई दिया है। वह कहां से आया था और कहां गया, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने नथुआ गांव के प्रधान लल्लू सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धारा में केस जर्द कर लिया है।