फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बीटेक छात्र की लोकेशन मिली, टीमें लगाई गईं

बीटेक छात्र की लोकेशन मिली, टीमें लगाई गईं

Wed, 26 Dec 2018 11:29 PM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India Published by: ajay Kumar Updated Wed, 26 Dec 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
बीटेक छात्र की लोकेशन मिली, टीमें लगाई गईं
लापता छात्र मंजीत - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र मंजीत (22) की लोकेशन पुलिस ने हासिल कर ली है। अब तक की जांच में छात्र के खुद जाने की बात ही सामने आई है। सर्विलांस की मदद से जानकारियां जुटाकर पुलिस टीमें लोकेशन पर रवाना हो गई हैं। बुधवार को कैंट पुलिस ने पिता और भाई के अलावा दोस्तों से भी पूछताछ कर जानकारियां जुटाईं।
विज्ञापन


पिपराइच के हेमधापुर निवासी व हार्डवेयर व्यापारी लौहर कनौजिया का बेटा बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र मंजीत 14 दिसंबर से लापता है। वह इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी के सुभाष हॉस्टल के कमरा नंबर जी 116 में रहता है। हॉस्टल से घर जाने की बात कहकर निकला था, मगर वह न तो घर पहुंचा और ना ही हॉस्टल लौटा। 20 दिसंबर को उसके घर मंजीत के मोबाइल फोन से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने चार लाख रुपये फिरौती मांगी थी।
विज्ञापन


घर वालों की तहरीर पर कैंट पुलिस केस दर्ज कर मंजीत की तलाश में जुटी है। सीओ कैंट प्रभात राय ने बताया कि जांच में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। अगवा करने की बात सामने नहीं आई है। आशंका है कि योजना बनाकर मंजीत खुद ही लापता हो गया है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed