{"_id":"5bd0b876bdec22174c7de959","slug":"101540405366-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिकेत हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनिकेत हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 24 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिकेत हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार
पिपराइच के कैथवलिया मंडी तिराहे पर 16 अक्तूबर को गोली मारकर हुई थी हत्या
चार नामजद आरोपियों पर था 25-25 हजार का इनाम
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। खोराबार और पिपराइच पुलिस ने बुधवार शाम को तुर्रानाला पुलिया के पास से पूर्व प्रधान अवधेश यादव के बेटे अनिकेत की हत्या में नामजद दो आरोपियों जितेंद्र यादव और श्री भागवत को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दोनों ने पुलिस टीम पर फायर भी किया। दोनों पर 25 -25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार अनिकेत की हत्या पुरानी रंजिश में की गई थी। पुलिस लाइंस में एसपी सिटी विनय सिंह और एसपी नार्थ रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि 16 अक्तूबर को कैथवलिया के मंडी तिराहे पर सैलून में बाल कटवा रहे कैथवलिया के पूर्व प्रधान दिवंगत अवधेश यादव के बड़े बेटे अनिकेत की कार सवार लोगों ने अंधाधुंध गोली बरसा कर हत्या कर दी थी। सैलून की दुकान चलाने वाले सुनील को भी गोली लगी थी। पुलिस ने अनिकेत की बुआ की तहरीर पर वर्तमान प्रधान राजू यादव, उसके भाई जितेंद्र यादव, अरविंद यादव और उसके ड्राइवर श्री भागवत सहित आठ लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया था। बुधवार को सूचना मिली की दो आरोपी तुर्रानाला पुलिया के पास हैं। पुलिस के वहां पहुंचने पर दोनों फायरिंग करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर जितेंद्र यादव और ड्राइवर बसडीला रौसढ निवासी श्री भागवत को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों के पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, कारतूस और बाइक भी बरामद की। अब भी इस हत्याकांड के दो नामजद इनामी आरोपी प्रधान राजू और उसका भाई अरविंद फरार हैं।