{"_id":"5a6891174f1c1bb1208b51e0","slug":"101516802327-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन से दोस्त की नजदीकी बर्दाश्त नहीं कर सका युवक, गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन से दोस्त की नजदीकी बर्दाश्त नहीं कर सका युवक, गोली से उड़ाया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
इलाज के दौरान भीम की मौत हो गई।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसगांव इलाके में बुधवार को बहन से नजदीकी से गुस्साए युवक ने लाइसेंसी बंदूक से दोस्त को गोली मार दी। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान घायल युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
घटना उनवला गांव की है। आसपास रहने वाले भीम और अमित गांववालों की नजर में अच्छे दोस्त माने जाते थे। अमित की बहन से भीम के नजदीकी संबंध हो गए थे। बुधवार को दोनों को साथ देखकर अमित भड़क गया और लाइसेंसी बंदूक से फायर कर भीम को लहूलुहान कर दिया। बताते हैं कि पढ़ाई के अलावा मजदूरी करने वाला अमित बुधवार दोपहर काम से लौटकर अपनी लाइसेंसी बंदूक के साथ भीम के घर पहुंचा और फायर कर दिया।
बचने की कोशिश में भीम भागा, लेकिन अमित ने उसे निशाने पर लेकर गोली चला दी। पेट के निचले हिस्से और नाजुक अंगों पर छर्रे धंसने से वह लहूलुहान होकर गिर गया, उसे पहले अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उसकी मौत हुई। चर्चा है कि परिवार की युवती से दोस्त की नजदीकी की जानकारी पर अमित ने आपा खोया था, हालांकि भीम की बहन की ओर से दी गई तहरीर में पुरानी रंजिश में भाई को गोली मारकर हत्या करने का केस दर्ज कर आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस को दिए गए बयान में अमित ने कहा कि भीम उसकी बहन से छेड़खानी करता था और कई बार मना करने पर भी नहीं माना था, जिस वजह से गोली मारी।