{"_id":"5a65f8674f1c1ba0268b5d60","slug":"101516632167-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोराबार में बंधक बनाकर युवक से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खोराबार में बंधक बनाकर युवक से लूट
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Mon, 22 Jan 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को दो थाना क्षेत्रों में बदमाशों ने लूट की वारदात की। बस्ती से सामान खरीदने आए युवक से खोराबार इलाके में बंधक बनाकर 20 हजार तो वहीं सहजनवां के गीडा में बाइक सवार युवक से 18 रुपये लूट लिए। खोराबार क्षेत्र में हुई लूट में पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बस्ती के रुधौली, हनुमानगंज बाजार निवासी श्रवण जायसवाल कॉस्मेटिक का सामान खरीदने रविवार रात 11 बजे ट्रेन से गोरखपुर स्टेशन पर पहुंचे। स्टेशन के बाहर आकर वह चाय पी रहे थे, इसी बीच एक युवक पहुंचा और बातचीत में सस्ता सामान खरीदवाने का वादा किया। इसके बाद आरोपी युवक श्रवण को लेकर खोराबार के अमरूद बागीचे में ले गया। जहां पहले से मौजूद दो अन्य युवकों के साथ मिलकर श्रवण को बंधक बना लिया। आरोप है कि 20 हजार कैश, मोबाइल फोन, जैकेट लेने के बाद युवक फरार हो गए। किसी ने रामगढ़ताल चौकी प्रभारी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इसके बाद संदेह के आधार पर कांशीराम आवास से साजन और गुड्डू को हिरासत में लिया। इनके पास से श्रवण का जैकेट बरामद हुआ। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
वहीं, सहजनवां के गीडा इलाके में बदमाशों ने बाइक सवार युवक के 18 हजार रुपये लूट लिए। रविवार रात को बांसगांव के सरवसी निवासी शत्रुधन सिंह सहजनवां में एक व्यक्ति को रुपये देने आ रहे थे। गीडा, बोक्टा चौराहे के बदमाशों ने शत्रुधन को ओवरटेक बाइक रोक ली और उनके पास रखे 18 हजार कैश, मोबाइल फोन लूट लिए। गौसपुर के पास बदमाश मोबाइल फोन फेंक फरार हो गए। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है।