{"_id":"59f1f20a4f1c1b87698b7a63","slug":"101509028362-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिपराइच मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिपराइच मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 26 Oct 2017 08:08 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपराइच। मुडे़री गढ़वा गांव में दो समुदायों के बीच हुए विवाद में जान गंवान वाले विनय यादव की हत्या में नामजद तीन और अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस अब तक सात नामजद आरोपियों को जेल भेज चुकी है। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।
सोमवार को गांव में दो समुदायों के बीच विवाद हो गया था। इसमें विनय को चाकू मार दिया गया था, जिसकी मंगलवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने नामजद केस दर्ज कर घटना वाले दिन ही मुख्य अभियुक्त आरिफ, हबीब और मकसूद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी बीच निजामुद्दीन ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने साहबुद्दीन, तबरेज और सुल्तान को भी गिरफ्तार कर लिया। सीओ चौरीचौरा प्रवीण सिंह ने बताया कि सात अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में चार टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही वे भी पकड़ लिए जाएंगे।