{"_id":"597753bd4f1c1bfc138b4740","slug":"101500992445-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्\nध हाल में महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग् ध हाल में महिला की मौत
Updated Tue, 25 Jul 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चौरीचौरा। भोपा बाजार में एक महिला की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। मायके वालों ने संदेह के आधार पर पुलिस को सूचना दे दी। सीओ इस मामले की जांच कर रही हैं।
चौधरी टोला निवासी शिक्षक संतोष पाठक की शादी गोरखपुर राप्तीनगर फेज चार निवासी रेखा के साथ हुई थी। उनका सात वर्ष का बेटा भी है। सोमवार की शाम रेखा की तबियत अचानक खराब हो गई। पेट में दर्द शुरू होते ही घर वाले उन्हें लेकर सीएचसी गए। वहां हालत में सुधार होते ही रेखा को लेकर घर चले आए। रात में फिर उनकी तबियत खराब हो गई। इस बार जब घर वाले रेखा को लेकर अस्पताल पहुंचे तो डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मायके के लोगों ने पुलिस को बताया कि दर्द शुरू होते ही रेखा ने फोन कर उन्हें सूचना दे दी थी। इसीलिए उन्हें संदेह है। मंगलवार को सीओ रचना मिश्रा ने संबंधित लोगों का बयान दर्ज किया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।