{"_id":"595277ef4f1c1ba84a8b470d","slug":"101498576879-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में भी मुकर गई गैंगरेप का अाराेप लगाने वाली युवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट में भी मुकर गई गैंगरेप का अाराेप लगाने वाली युवती
Updated Tue, 27 Jun 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
विज्ञापन
गोरखपुर।
शाहपुर इलाके के बिछिया पार्षद के बेटे और उसके दोस्त पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली युवती अपने बयान से पलट गई है। कोर्ट में दिए गए बयान में उसने रेप से न सिर्फ इन्कार कर दिया बल्कि त्वरित कार्रवाई करने वाली पुलिस को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। युवती ने बयान में कहा है कि उसके साथ रेप नहीं हुआ था बल्कि वह भीख मांग रही थी और इसी दौरान पीएसी कैंपस में चली गई थी। इसके बाद पुलिस आ गई और दबाव में रेप की तहरीर ले ली। युवती के बयान के बाद पुलिस भी केस को खत्म करने की तैयारी में है।
रेलवे स्टेशन पर मौसी के साथ रहने वाली बिहार की युवती के आरोप से सनसनी फैल गई थी। शनिवार को युवती ने आरोप लगाया था कि पार्षद पुत्र ने अपने घर में ले जाकर साथियों के साथ गैंगरेप किया। जैसे-तैसे वह छूटकर पीएसी कैंप पहुंची थी। रात एक बजे के करीब वायरलेस पर गैंगरेप और फिर लड़की को सड़क पर दौड़ाने की खबर पर पुलिस अफसरों के होश उड़ गए थे। आनन-फानन सीओ गोरखनाथ चारु निगम भी मौके पर पहुंचकर पार्षद के घर से आपत्तिजनक सामान बरामद किया था। इसके बाद युवती के बयान और तहरीर के आधार पर ही पुलिस के केस भी दर्ज किया था। सोमवार को युवती ने पहले मेडिकल से इन्कार किया और मंगलवार को कोर्ट में बयान से ही पलट गई। इंस्पेक्टर शाहपुर मनोज पाठक का कहना है कि युवती का कोर्ट में बयान कराया गया। उसने रेप की बात से इन्कार कर दिया है।