{"_id":"58dbc5514f1c1be14b63df9e","slug":"contriol-room-was-formed-in-gorakhpur-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर यूनिवर्सिटी में बना कंट्रोल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में बना कंट्रोल रूम
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 30 Mar 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकल रहित परीक्षा को लेकर ‘अमर उजाला’ में छपी खबर संज्ञान लेकर गोरखपुर यूनिवर्सिटी ने बुधवार को प्रशासनिक भवन में कंट्रोल रूम बना दिया। इसके लिए सात कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपने के साथ ही उनके मोबाइल नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। सुबह 7 से रात 8 बजे तक विद्यार्थी इस नंबर पर किसी भी प्रकार की शिकायत या पूछताछ कर सकेंगे।
‘बिना कंट्रोल रूम बने यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं शुरू’ र्शीषक से बुधवार को छपी खबर के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ये कदम उठाया है। बुधवार को दिन भर चले मंथन के बाद कंट्रोल रूम का गठन किया गया। दो साल से वार्षिक परीक्षाएं बिना कंट्रोल रूम के ही कराई जा रही थीं। इससे हर साल नकल के आंकड़ें बढ़ते जा रहे थे। इस साल भी यह प्रक्रिया दोहराई जा रही थी। 424 केंद्रों पर हो रही परीक्षा में करीब 3.25 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। ऐसे में किसी अव्यवस्था पर परीक्षार्थी शिकायत कहां दर्ज कराएगा, इसकी कोई व्यवस्था नहीं कराई गई थी। परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों की समस्याओं को ध्यान में रखकर कंट्रोल रूम बनाया गया है।
ये कर्मचारी संभालेंगे जिम्मेदारी
अजय पाल सिंह - 9451565223, देवी सिंह - 9453033997, श्याम बिहारी- 9839120950, कौशल किशोर दूबे - 9919234996, रामदरश - 9936296204, विश्व दीपक श्रीवास्तव- 9451412837, अमित सिंह कौशिक -9450014025
विज्ञापन
45 हजार ने दी परीक्षा
वार्षिक परीक्षाओं के दूसरे दिन सुबह की पाली में बीए तृतीय वर्ष संस्कृत की परीक्षा हुई। 45 हजार परीक्षार्थी इसमें शामिल हुए। यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन में 300 परीक्षार्थियों का पंजीकरण था, मगर 289 अभ्यर्थी ही इसमें शामिल हुए। सुबह 8 बजे से शुरू हुई परीक्षा में किसी भी जगह कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।