फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   constitution days program in educational socity

कहीं गोष्ठी तो कहीं परिचर्चा कर मनाया गया संविधान दिवस

Wed, 27 Nov 2019 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
constitution days program in educational socity
कहीं गोष्ठी तो कहीं परिचर्चा कर मनाया गया संविधान दिवस
विज्ञापन

गोरखपुर। संविधान दिवस हर वर्ष 26 नवंबर को मनाया जाता है। दरअसल, 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू होने से पहले 26 नवंबर 1949 को इसे अपनाया गया था। इसी के बाद शिक्षण संस्थानों से लेकर सामाजिक संगठनों की ओर से संविधान दिवस मनाने का सिलसिला शुरू हुआ। इसी क्रम में मंगलवार को शहर के विभिन्न संगठनों और शिक्षण संस्थानों ने संविधान दिवस मनाया।
दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संविधान के सात दशक आदर्श और यथार्थ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार उपाध्याय ने अपने विचार रखे। इस दौरान प्राचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह, रामरतन सिंह, डॉ. अखंड प्रताप सिंह, कीर्ति दूबे, अखिल कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। गोरखपुर विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग की तरफ से संविधान दिवस के मौके पर चित्रकला, रंगोली, पोस्टर व छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के सेवा योजना इकाई-2 की तरफ से संविधान दिवस के अवसर पर अलग-अलग टोलियों में बंटकर भारतीय संविधान पर चर्चा की। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से स्वयंसेवकों ने एक दूसरे से संविधान से जुड़े प्रश्न पूछे। स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर स्थित प्रताप वाटिका की सफाई की। डीवीएनपीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवायोजना की दयानंद ईकाई की तरफ से संविधान दिवस का आयोजन किया गया। हमारा संविधान हमारी पहचान विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। प्राचार्य राजकुमारी पांडेय आदि लोग मौजूद रहे। विवेकानंद सेवा मिशन की तरफ से परिचर्चा का आयोजन किया गया। विश्वनाथ शिशु मंदिर गिरधरगंज में क्षेत्रीय लोक संपर्क कार्यालय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तरफ से संगोष्ठी व निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस दौरान नीलम दूबे, अमरजीत कुशवाहा, आरपी गुप्ता आदि मौजूद रहे। नवल्स पीजी कॉलेज कुसम्ही में संविधान दिवस के मौके पर हम भारत के लोग विषय पर गोष्ठी आयोजित हुई। इस दौरान कृष्ण मुरारी शर्मा, रितेंद्र नाथ पांडेय, राजेश कुमार गुप्ता, आलोक मिश्रा, विवेक कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। उप्र अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों का संयुक्त मोर्चा की तरफ से नगर निगम स्थित रानी लक्ष्मी बाई पार्क में संविधान सभा के मौके पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कई सेवानिवृत्त न्यायधीशों ने अपने विचार रखे। इस दौरान हरिशरण गौतम, विश्वनाथ, प्रदीप कुमार, गोरख प्रसाद सिद्धार्थ, हरि प्रसाद, जगदीश प्रसाद रावत, रामअवध गौड़ राम लखन प्रसाद, सतीश राना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधि के छात्रों ने निकाली रैली
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि विभाग के विद्यार्थियों ने संविधान दिवस पर रैली निकाली। इस दौरान विद्यार्थियों ने सबसे महान हमारा संविधान के भाव संग नारा लगाया गया। इस दौरान विनोद सिंह, रविशंकर सिंह, अजय शुक्ला, हर्ष सिन्हा, शरद मिश्रा, वेद प्रकाश राय, डॉ टीएन मिश्रा, वेद प्रकाश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएमएमयूटी में कार्यक्रम का आयोजन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में संविधान दिवस के मौके पर विभिन्न
कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान कुलपति श्रीनिवास सिंह समेत सभी अधिष्ठाता,
शिक्षक आदि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय देवेंद्र सिंह को कुलपति नेगो स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। जुबिली इंटर कॉलेज में संविधान दिवस के मौके पर भारतीय संविधान दिवस की महत्ता विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। प्रधानाचार्य नंद प्रसाद यादव, जगत बिहारी मिश्रा, जयदीप सहाय, मिथलेश कुमार निषाद, ज्ञानेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
संविधान के प्रति निष्ठा एवं कर्तव्यों के निर्वहन की ली शपथ
गोरखपुर। संविधान दिवस पर मंगलवार को पुलिस दफ्तर एवं सभी थानों में शपथ ग्रहण एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को संविधान के प्रति निष्ठा एवं अपने कर्तव्यों के निर्वहन की शपथ दिलाई गई। एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने पुलिस लाइन स्थित क्वाटर गार्द पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। इस मौके पर एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ, एसपी क्राइम अशोक कुमार वर्मा, सीओ कैंट सुमित शुक्ला, प्रतिसार निरीक्षक उमेश दूबे आदि मौजूद रहे।
रोडवेज कर्मियों ने ली संविधान की रक्षा का संकल्प
गोरखपुर। परिवहन निगम के क्षेत्रीय कार्यशाला में संविधान दिवस के अवसर पर मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें रोडवेज कर्मचारियों ने संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया। सेवा प्रबंधक धनजी राम ने वहां मौजूद कर्मचारियों को शपथ दिलाने के बाद कहा कि संविधान का पालन करना सभी का कर्तव्य है। हर किसी को संविधान का सम्मान करना चाहिए। संविधान को न मानने वालों की सजा जेल है।
इस अवसर पर रोडवेज परिषद के शाखा अध्यक्ष कैलाश प्रसाद, शाखा मंत्री अजय कुमार, राम नरेश, श्रीराम, रमेश चंद्र वर्मा, विष्णु दत्त यादव, राकेश श्रीवास्तव, राम मुरत, अमर कुमार गुप्ता, राम नारायण विश्वकर्मा, शिब्बन लाल, ओम कुमार, ओम प्रकाश ओझा, राम दुलारे, महेंद्र दुबे, शशिकांत, संजय पासवान आदि मौजूद रहे।
गोष्ठी का आयोजन
गोरखपुर। प्रगतिशील अधिवक्ता संघ की तरफ से दी कमिश्नर्स बार एसोसिएशन सभागार में संविधान दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद भारती ने किया। संघ के पदाधिकारियों ने बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान अनूप, टीएन शाही, संतोष कुमार सिंह, प्रवीण कुमार शुक्ल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

मेयर, पार्षद और निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली शपथ
गोरखपुर। मेयर सीताराम जायसवाल की अध्यक्षता में पार्षदों के अलावा नगर निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान दिवस मनाया। इस दौरान उपाध्यक्ष बृजेश कुमार छोटू, पार्षद संजय यादव, संजय श्रीवास्तव, आनंद वर्द्धन सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, मो. अख्तर, अमीरुद्दीन अंसारी, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह, मुख्य नगर लेखा परीक्षा हुबई चौहान, उप नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, सहायक नगर आयुक्त संजय शुक्ला, लेखाधिकारी अमरेश बहादुर पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed