फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CMO took action to lie more than one patinet on one bed in encephalytis ward

एक बेड पर कई मरीजों पर सख्ती

Tue, 30 Aug 2016 07:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Tue, 30 Aug 2016 07:55 PM IST
विज्ञापन
CMO took action to lie more than one patinet on one bed in encephalytis ward
इंसेफेलाइ‌ट‌िस वार्ड में एक बेड पर भर्ती दाो मरीज। - फोटो : amar ujala
इंसेफेलाइटिस पूर्वांचल के लिए अभिशाप बन चुकी है, मगर इसके इलाज में डॉक्टरों की लापरवाही कम नहीं हो रही है। आए दिन वार्ड के एक बेड पर दो-तीन मरीजों को लिटाने का मामला सामने आता रहता है। इसके बावजूद भी जिम्मेदार इस पर संजीदा नहीं दिख रहे हैं। रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल की सख्ती के बाद सीएमओ ने मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल के एसआईसी को पत्र लिखकर इस पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन


बता दें कि रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने इंसेफेलाइटिस वार्ड का निरीक्षण किया था। इस दौरान कुपोषित, हेपेटाइटिस के मरीज भी इंसेफेलाइटिस के मरीजों के साथ लिटाए गए थे, जबकि डॉक्टर खुद बताते हैं कि इससे इंफेक्शन हो सकता है। इस पर मंत्री ने नाराजगी भी जताई थी और लखनऊ जाने के बाद सीएमओ को फोन कर व्यवस्था सुधारने का आदेश दिया था। इसके बाद सीएमओ डॉ. रवींद्र कुमार ने पत्र भेजकर दूसरी बीमारी के मरीजों को वार्ड में भर्ती न करने का आदेश दिया है और कहा है कि इससे मरीज की सुरक्षा भी होगी और एक बेड पर न तो दो मरीज रहेंगे और न ही वार्ड में भीड़ होगी।
विज्ञापन

शाम को भी जाएं डॉक्टर

सीएमओ ने सीनियर डॉक्टरोें को शाम के समय भी इंसेफेलाइटिस वार्ड का निरीक्षण करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि शाम को भी सीनियर डॉक्टर राउंड पर जाएं। अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता के लिए भी हिदायत दी औश्र उन्होंने कहा कि हर मरीज को दवा मिलनी चाहिए। किसी भी मरीज के तीमारदार को बाहर से दवा न खरीदनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरीब तीमारदारों को मिलेगा भोजन

इंसेफेलाइटिस के गरीब मरीजों और तीमारदारों को भोजन के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। स्वयंसेवी संस्था पहल ने उन्हें दोनों वक्त खाना खिलाएगी। मंगलवार को प्राचार्य प्रो. राजीव मिश्रा ने अभियान की शुरुआत की। पहले दिन 100 से ज्यादा कूपन बांटे गए। संस्था के संयोजक डॉ. वीके श्रीवास्तव ने बताया कि इसके जरिए गरीब परिवारों की मदद करने की योजना है। इसमें कॉलेज प्रशासन की मदद से गरीब मरीजों की सूची ली जा रही है। मरीजों के परिवार के एक सदस्य को दोनों वक्त के भोजन का कूपन दिया जाएगा। तीमारदारों को भोजन कैंपस में चल रहे अन्नपूर्णा कैंटीन से मिलेगा। इस अभियान में दिलीप सिंह, दिनेश कुमार सिंह, सदानंद गुप्ता, चंदन जोशी, डॉ. विनीत, डॉ. जयेश पांडेय, डॉ. भूपेंद्र शर्मा, डॉ. अभिनव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed