{"_id":"57c4484f4f1c1bc3602cb2cf","slug":"clash-of-patients-in-medical-college-after-denying-to-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच करने से किया इंकार तो मचा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच करने से किया इंकार तो मचा बवाल
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Mon, 29 Aug 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज के सेंट्रल पैथोलॉजी में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। इमरजेंसी में आए मरीज को डॉक्टर ने तत्काल जांच कराने की सलाह दी। तीमारदार पैथोलॉजी में जांच कराने पहुंचे तो कर्मचारी ने इंकार कर दिया। इस पर तीमारदारों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के सीनियर कर्मचारी पहुंच गए और मरीज का तत्काल जांच कर मामले को शांत कराया।
राप्तीनगर के रहने वाले शिवेंद्र शुक्ला खजांची चौक पर सड़क हादसे में घायल हो गए। उनके दाहिने हाथ की अंगुली कट गई थी। उनके रिश्तेदार बबलू तिवारी इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे। ईएमओ (इमरजेंसी मेडिकल आफिसर) ने देखा और तत्काल आवश्यक जांच कराने को कहा। यहीं नहीं सेंट्रल पैथोलॉजी में उन्हें लाइन न लगाना पड़े इसके लिए पर्चे पर अर्जेंट भी लिख दिया था।
तीमारदार के मुताबिक वह जैसे ही सेंट्रल पैथोलॉजी में पहुंचे वहां मौजूद कर्मचारी ने लाइन से आने को कहा। इमरजेंसी कहने पर वह सीट से उठकर जाने लगा और रोकने पर अपशब्द कहने लगा। इसी पर तीमारदार और कर्मचारी में झड़प शुरू हो गई। शोर सुनकर पहुंचे सीनियर कर्मचारियों ने बीचबचाव कर तत्काल जांच कराया और मामले को शांत करा दिया।