फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   city megistrate and sdm check milk food

सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम जांचेंगे नकली खोवा

Thu, 17 Mar 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 17 Mar 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
city megistrate and sdm check milk food
शांति व सद्भावना समिति की बैठक में डीएम ने दी जिम्मेदारी - फोटो : rajesh kumar
खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ ही शहर में सिटी मजिस्ट्रेट और तहसीलों में एसडीएम भी नकली खोवा और मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच कराके संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई शांति एवं सद्भावना समिति की बैठक में डीएम ओएन सिंह ने मजिस्ट्रेटों को यह जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि होली के त्योहार में खलल डालने वालों के खिलाफ तत्काल एक्शन लिया जाए। किसी भी दशा में शराब पीकर कोई हुड़दंग न करने पाए।
विज्ञापन


उन्होंने प्रशासन एवं पुलिस के अफसराें को निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति होलिका दहन के नाम पर चंदा न वसूलने पाए। साथ ही होली वाले दिन कोई गुब्बारों में रंग भरकर या किसी पर कीचड़ न फेंकने पाए। अगर कोई ऐसा करता दिखाई पड़े तो तत्काल उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। डीएम ने एडीएम (सिटी) जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर गड्ढे भरवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


इसी तरह बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को ढीले तार सही करने और नगर निगम के अधिकारियों को पीने के पानी की व्यवस्था सही रखने और आवारा पशुओं को पकड़वाने का निर्देश दिया। बताया कि होली वाले दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। कंट्रोल रूम निरंतर संचालित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस अवसर पर एसएसपी अनंत देव ने कहा शहर में होली शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाता है फि र भी प्रत्येक वर्ष कुछ घटनाएं हो जाती हैं। ऐसे में शांति एवं सद्भावना समिति के सदस्य अपने आसपास अच्छा माहौल बनाएं और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन इस तरह करें कि उसका प्रभाव जमीनी स्तर पर दिखाई पड़े। इस अवसर पर नगर आयुक्त और सभी एडीएम, एसडीएम और सीओ समेत कई अफसर मौज्ूाद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed