फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cheque will be now cleared same day in post offices

डाकघरों में अब ‘सेम डे’ क्लियर होगा चेक

Wed, 11 Jan 2017 01:03 AM IST
अनुपम सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर।
अनुपम सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 11 Jan 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
Cheque will be now cleared same day in post offices
डाकघर - फोटो : अमर उजाला
डाक विभाग के ग्राहकों को अब चेक क्लियरेंस के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विभाग ने ऐसी व्यवस्था शुरू की है कि आपका चेक अब जमा करने वाले दिन ही क्लियर हो जाएगा। इस नई व्यवस्था से लाखों लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


दरअसल गोरखपुर रीजन में डाक विभाग के पास करीब पांच लाख खाताधारक हैं। अभी तक डाक विभाग में अगर कोई चेक जमा करता था तो उसे संबंधित बैंक के पास क्लियरेंस के लिए भेजा जाता था, जिसके कारण भुगतान में कभी तीन-चार दिन तो कभी पूरा हफ्ता लग जाता था। इन परेशानियों को समझते हुए डाक विभाग ने गोरखपुर के अलावा चंडीगढ़, लखनऊ, कानपुर, दिल्ली आदि महानगरों के प्रधान डाकघरों के कंप्यूटर को ‘वी’ सॉफ्टवेयर से अपडेट किया और चेक क्लियरिंग एवं स्कैनर मशीन लगाया। स्कैनर मशीन से अधिकतम 50 चेकों को स्कैन कर उनकी एक फाइल बनाई जाएगी, जिसे दिल्ली मुख्यालय भेजा जाएगा, वहां चेक की स्थिति की पूरी जानकारी इकट्ठा कर उसे शाम तीन बजे तक वापस संबंधित डाकघरों को भेज दिया जाएगा। इसके बाद चेक धारक अपना भुगतान प्राप्त कर लेगा।
विज्ञापन


हेड पोस्टमास्टर लक्ष्मी नारायण तिवारी ने बताया कि अभी देश के चुनिंदा डाकघरों में इस तरह की व्यवस्था की गई है, जिसके सफल होने पर अन्य डाकघरों में भी यह व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed