फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cheif seceratory will come gorakhpur today

रात तक फाइलें लेकर दौड़ लगाते रहे अफसर

Wed, 28 Sep 2016 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 28 Sep 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
Cheif seceratory will come gorakhpur today
राहुल भटनागर - फोटो : amar ujala
मुख्य सचिव राहुल भटनागर, प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी समेत करीब आधा दर्जन प्रमुख सचिवों के गुरुवार को शहर आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासनिक महकमा चौकन्ना हो गया है। बुधवार की देर रात तक पुलिस और प्रशासनिक महकमा तैयारियों में जुटा रहा। विकास कार्यों की प्रगति से जुड़ी रिपोर्ट की फाइलें लेकर मंडलीय अफसर संयुक्त विकास आयुक्त कार्यालय के चक्कर लगाते रहे। सभी जिलों की रिपोर्ट को कंपाइल करने की जिम्मेदारी कमिश्नर अनिल कुमार ने संयुक्त विकास आयुक्त को ही सौंप रखी थी।
विज्ञापन


उधर, कलेक्ट्रेट में भी रेवन्यू रिकार्ड, तहसील दिवस आदि से जुड़े आंकड़ों को दुरुस्त करने की तैयारी चलती रही। नगर निगम सफाई में जुटा रहा तो जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज प्रशासन इंसेफेलाइटिस वार्ड आदि की सफाई लगा रहा। लोक  निर्माण विभाग सड़कों के  निर्माण एवं मरम्मत से जुड़ी फाइलें दुरुस्त करने में लगा था तो वहीं मुख्यमंत्री संदर्भ व शासन से आने वाले मामलों में हुई कार्रवाई की रिपोर्ट भी अपडेट की गई। मुख्य सचिव के साथ प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, प्रमुख सचिव लोनिवि के अलावा सभी प्रमुख सचिवों के स्टॉफ आफिसर भी रहेंगे।  
विज्ञापन

मुख्य सचिव का कार्यक्रम

- सुबह 9.45 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे
- सुबह 10 बजे एयरपोर्ट से मेडिकल कालेज निकलेंगे
- सुबह 10.20 से 11.15 तक मेडिकल कालेज का निरीक्षण
- सुबह 11.20 से 12 बजे तक पुलिस थाने पर मीटिंग
- दोपहर 12.15 बजे से सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात
- दोपहर 1 से 1.30 बजे तक नागरिकों से मुलाकात
- दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक जीडीए में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा
- शाम 4.30 बज से 4.50 बजे तक मीडिया से बातचीत
- शाम 5 बजे लखनऊ रवाना हो जाएंगे

कमिश्नर सख्त, मरीजों को मिलेगी राहत

महीनों से जिला अस्पताल में एनीस्थिसिया डॉक्टर न होने की वजह से बढ़ी मरीजों की मुसीबत अब कम होगी। पत्राचार के बाद भी डॉक्टर की तैनाती न होने के मामले को कमिश्नर अनिल कुमार ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने एडी हेल्थ से वार्ता कर नाराजगी जाहिर की और तत्काल प्रभाव से एनीस्थिसिया डॉक्टर के तैनाती का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव को गोरखपुर आना है। इसके पहले कमिश्नर और डीएम स्वास्थ्य विभाग की कमियों को दूर करने में लगे हुए हैं।

बुधवार को सीएमओ को बुलाकर कमिश्नर ने जानकारी ली तो इस दौरान ही उन्हें जिला अस्पताल में एनीस्थिसिया डॉक्टर के न होने की वजह से मरीजों को हो रही परेशानी की भी जानकारी हुई। महीनों से जिला अस्पताल में एनीस्थिसिया के डॉक्टर नहीं है। एसआईसी प्रशासनिक काम छोड़कर ओटी में जाते हैं तभी ऑपरेशन हो पाता है। यह जानकारी होते ही कमिश्नर ने न सिर्फ एडी हेल्थ से वार्ता कर नाराजगी जताई बल्कि तत्काल प्रभाव से एक एनीस्थिसिया डॉक्टर तैनात करने का आदेश दिया। इसके पहले अस्पताल प्रशासन की ओर से इसे लेकर पत्र लिखा जा चुका है, चूंकि मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी मेडिकल आफिसर के पद पर दो एनीस्थिसिया के डॉक्टर मौजूद है, जिन्हें भेजने के लिए एडी हेल्थ के आदेश की जरूरत है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed