फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cheep food way prepare for poors

गरीबों को सस्ते अनाज का रास्ता साफ

Tue, 01 Mar 2016 08:35 PM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Mar 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले में खाद्य सुरक्षा बिल लागू हो गया है। 6 लाख 90 हजार 330 परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किलो राशन और पात्र गृहस्थ को प्रति व्यक्ति के हिसाब से राशन मिलेगा।
विज्ञापन


एक व्यक्ति पर डेढ़ किलो चावल और साढ़े तीन किलो गेहूं का मानक तय है। हालांकि अभी जिले में सभी को राशन कार्ड नहीं मिल सका है इसलिए कोटेदार के जरिए पात्र लोगों को इसकी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


जिले में पहले 8 लाख 70 हजार 532 राशन कार्ड बने थे जिनमें एपीएल, बीपीएल और अंत्योदय कार्ड तीनों  शामिल थे। जांच के बाद 1 लाख 26 हजार 392 अत्योदय कार्ड धारकों को शामिल किया है और 5 लाख 63 हजार 938 पात्र गृहस्थ के श्रेणी में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अत्योदय कार्ड धारकों को प्रति महीने 35 किलो राशन दिया जाएगा जिसमें 25 किलो गेहूं और दस किलो चावल होगा। वहीं पात्र गृहस्थ की अर्हता वाले परिवारों को प्रति व्यक्ति के हिसाब से मानक तय किया गया है। जिस परिवार में जितने सदस्य होंगे उसी हिसाब से आंकलन कर उन्हें राशन दिया जाएगा। जिला आपूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा बिल लागू हो गया है और पात्रों की सूची सभी कोटेदार के पास मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed