फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   girls changing cloth in madarsa recorded in cctv

यूपी: मदरसे में छात्राओं के कपड़े बदलने की तस्वीर सीसीटीवी में कैद, हिरासत में आरोपी

Tue, 27 Aug 2019 06:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 27 Aug 2019 06:47 AM IST
विज्ञापन
girls changing cloth in madarsa recorded in cctv
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
हाटा कोतवाली क्षेत्र के एक मदरसे में शिक्षक द्वारा 15 अगस्त को सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए छात्राओं के कपड़े बदलने की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी मिलने पर सोमवार को अभिभावक थाने पहुंचे और तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


हाटा कोतवाली के एक गांव में सरकारी सहायता प्राप्त मदरसा संचालित होता है। 15 अगस्त को यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मौके पर मदरसे की छात्राओं को कपड़े बदलने के लिए एक कमरा दिया गया था। आरोप के अनुसार उस कमरे में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था और एक शिक्षक ऑफिस में बैठकर बच्चियों को कपड़े बदलते देख रहा था। अभिभावकों का कहना है कि शिक्षक ने खुद ही इस बात की जानकारी छात्राओं को दी।
विज्ञापन


छात्राओं ने जब इसकी जानकारी घरवालों को देने की बात कही तो आरोपी ने नाम काटने की धमकी देकर उन्हें शांत करा दिया। 10 दिन बाद कुछ अभिभावकों को मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने मामले की जानकारी अन्य छात्राओं के अभिभावकों को दी । जिसके बाद सब थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल कमलेश सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोप सही साबित हुए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed