फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   case of forgery register on five people including MP Kamlesh Paswan

सांसद कमलेश पासवान समेत पांच पर जालसाजी का केस, कैंट पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Tue, 11 Dec 2018 01:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Updated Tue, 11 Dec 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
case of forgery register on five people including MP Kamlesh Paswan
कमलेश पासवान - फोटो : facebook

फर्जी दस्तावेज के सहारे गोलघर स्थित बलदेव प्लाजा की जमीन रजिस्ट्री कराने के मामले में कैंट पुलिस ने सोमवार को बांसगांव से भाजपा सांसद कमलेश पासवान, उनके कारोबारी पार्टनर सतीश नांगलिया, सुधा प्रसाद, कौस्तुभ प्रसाद और कंदर्प प्रसाद और 97 अज्ञात के विरुद्ध जालसाजी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और साजिश का केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर की।

विज्ञापन


गोलघर प्रताप मार्केट निवासी नरेंद्र प्रताप सिंह ने अराजी नंबर 27 व 37 की 2.27 एकड़ जमीन को अपना बताते हुए सभी पर कब्जे आरोप लगाया था। वाद के अनुसार कब्जाधारियों ने शासन-प्रशासन को मिलाकर उनकी जमीन पर बलदेव प्लाजा का निर्माण भी करा लिया। नई दिल्ली के नीतिबाग निवासी योगेश्वर प्रसाद की पत्नी सुधा प्रसाद और उनके बेटे कौस्तुभ प्रसाद व कंदर्प प्रसाद ने फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज के सहारे जमीन अपने नाम करानी चाही लेकिन सफल नहीं हो सके। 
विज्ञापन


21 अप्रैल 1999 को तत्कालीन एसडीएम सदर मुकेश कुमार मेश्राम द्वारा की गई जांच में भी भूखंड का स्वामी नरेंद्र के पिता फुद्दी सिंह को ही पाया। इसके बावजूद तीनों लोगों ने खुद को मालिक दर्शाते हुए जमीन बेचने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कृष्णा डेवलपर्स फर्म के पार्टनर मेडिकल कॉलेज जेमिनी रेजीडेंस निवासी सतीश नांगलिया और उनके दूसरे पार्टनर मेडिकल कॉलेज के उत्तरी गेट स्थित पासवान भवन निवासी सांसद कमलेश पासवान ने कूटरचित और फर्जी दस्तावेज के सहारे जमीन की रजिस्ट्री करा ली। हालांकि वे खारिज-दाखिल नहीं करा सके। सोमवार को कोर्ट में साक्ष्यों को देखने के बाद सीजेएम ने कैंट इंस्पेक्टर को केस दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंट इंस्पेक्टर रवि कुमार राय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सुधा प्रसाद, कौस्तुभ प्रसाद, कंदर्प प्रसाद, सतीश नांगलिया और कमलेश पासवान के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed