{"_id":"5df7cbda8ebc3e87d87eb308","slug":"case-gorakhpur-news-gkp3335408113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ कसया के खिलाफ छेड़खानी और धमकी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ कसया के खिलाफ छेड़खानी और धमकी का केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/गोरखपुर। कसया सीओ के खिलाफ कसया थाने में छेड़खानी और धमकी देने की धारा में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि मदद के बहानेे सीओ ने दुष्कर्म का प्रयास किया और फिर फर्जी केस दर्ज कराने की धमकी दी। सीओ ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है। आरोप के मुताबिक घटना 2 अक्तूबर की है। उस वक्त कसया के सीओ रामदास प्रसाद थे।
थाने में दर्ज केस के मुताबिक कसया की एक सामाजिक कार्यकत्री के घर सीओ 2 अक्तूबर को गए और बंगले पर मिलने के लिए बुलाया। 2 अक्तूबर की शाम सात बजे अन्य महिलाओं को हटाकर सीओ ने अकेले में बात करने की इच्छा जताई। अकेला पाकर उन्होंने मेरे साथ छेड़खानी की और धमकी दी।
वर्जन
मीडिया से केस दर्ज होने की जानकारी मिली है। कल इस पूरे मामले की जानकारी लूंगा।- रामदास प्रसाद, सीओ कसया
वर्जन
केस दर्ज कर जांच की जा रही है। दोषी होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।- जयनारायण सिंह, एडीजी रेंज