{"_id":"58da72ea4f1c1b477763f0ed","slug":"buses-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम को लेकर बसें की सीज, टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम को लेकर बसें की सीज, टीम गठित
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
रेलवे बस स्टेशन पर जाम की समस्या को लेकर निरीक्षण करते एसएसपी रामलाल वर्मा,एसपी ट्रैफिक श्रीप्रकाश द्विवेदी ,एसपीसीटी हेमराज, सीओ कैण्ट व अन्य।
- फोटो : rajesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे रोडवेज रोड और कचहरी बस अड्डा पर प्राइवेट व सरकारी बसों के सड़क पर खड़ी होने से लगने वाले जाम से निजात को लेकर पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। एसएसपी रामलाल वर्मा ने मंगलवार को खुद सड़कों पर खड़ी बसों को सीज कर पुलिस लाइंस में खड़ा करा दिया तो वहीं कई अन्य अहम फैसले भी लिए गए। रोडवेज के एआरएम को उन्होंने इस संबंध में दिशा निर्देश दिए हैं।
एसएसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि कचहरी बस स्टेशन पर जाम को खत्म कराने के लिए कई बार परिसर में बस खड़ा किए जाने के आदेश दिए जा चुके है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है। उन्होंने बताया कि तय हुआ है कि लखनऊ और इलाहाबाद से आने वाली बसें अब बाघागाड़ा स्थित रोडवेज के बस स्टेशन पर ही खड़ी होंगी। इससे बसों की संख्या कम हो जाएगी और कचहरी बस अड्डा परिसर में बसें खड़ी हो सकेंगी।
वहीं रेलवे बस स्टेशन परिसर में स्थित वर्कशॉप को राप्तीनगर में शिफ्ट करने को कहा गया है। इससे परिसर में जगह पर्याप्त हो जाएगी और सभी बसें अब अंदर खड़ी होंगी। आदेशों का पालन हो सके इसके लिए एक सीओ की निगरानी में टीम गठित की गई है। सीओ के अलावा दो दरोगा, दस सिपाही भी टीम रहेंगे, जो सिर्फ उसी इलाके में जाम पर कार्रवाई करेंगी। एसएसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि सड़क पर प्राइवेट हो या रोडवेज की बसें किसी के भी खड़े होने पर कार्रवाई की जाएगी। जुर्माना चालक और परिचालक को ही भरना होगा। वहीं प्राइवेट बसों को पांडेय पेट्रोल पंप के पास खड़ा कराने का आदेश दिया गया है।